सोमवार को आमिर खान ने असहिष्णुता की बात करते हुए कहा कि उनकी पत्नी किरण राव इससे इतना अधिक डर गई थीं कि उन्होंने आमिर को देश छोड़ने की सलाह दे दी थी। आमिर खान की तरफ से दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर दंगल शुरू हो गया है। अधिकतर लोग आमिर के खिलाफ हो गए हैं और उनकी निन्दा कर रहे हैं, जबकि कुछ आमिर की तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
2 of 17
अनुपम खेर ने ट्वीट के जरिए पूछा है, "क्या आपने किरण से पूछा है कि किरण किस देश में जाना चाहती है? क्या आपने उन्हें ये बताया कि इस देश ने ही आपको आमिर खान बनाया है। क्या आपने किरण को बताया कि आप इससे भी अधिक खराब परिस्थितियों में इसी देश में रहे हैं, लेकिन आपने कभी देश छोड़ने की बात नहीं सोची। अतुल्य भारत आपके लिए असहिष्णु भारत कब बन गया? सिर्फ पिछले 7-8 महीनों में?"
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
3 of 17
परेश रावल ने कहा, "आमिर एक फाइटर हैं इसलिए उन्हें देश छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि देश में स्थिति को बदलना चाहिए। जीना यहां मरना यहां। एक सच्चा देशभक्त मुसीबत के समय में अपनी मातृभूमि को छोड़कर कभी नहीं भागता। फिल्म पीके ने हिंदुओं की आस्था पर सवाल उठाया था, लेकिन फिर भी आपको हिंदुओं का गुस्सा नहीं झेलना पड़ा, बल्कि फिल्म सुपर हिट हुई और करोड़ों कमाए।"
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
4 of 17
मनोज तिवारी ने कहा है कि वह आमिर के इस बयान से काफीं चौंक गए हैं। वे बोले कि मिनट में इतना बड़ा बयान देना और भारत मां को कलंकित कर देना, इस पर आमिर जी को सोचना पड़ेगा कि उन्होंने कितनी गलत बात कही। मैं ये सोच रहा हूं कि आमिर को चाहने वाले मेरे जैसे लोग किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि अगर आमिर को भारत में डर लगता है, तो वे कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
5 of 17
केजरीवाल ने आमिर खान के बयान पर कहा कि उनके हर शब्द में सच्चाई है और वह सही हैं। मैं उनके इस बयान के लिए उनकी तारीफ करता हूं। अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा को लोगों की आवाज दबाना बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
6 of 17
@Simuntweets ने लिखा है- आमिर खान को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला कोई भी पद नहीं दिया जाना चाहिए। उन्हें अतुल्य भारत विज्ञापन से अलग हो जाना चाहिए और पैसा लौटा देना चाहिए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
7 of 17
@ucmsdoctor ने ट्वीट किया है- भारत एक महान देश है। कोई भी अन्य देश अपनी ऐसी विविधता पर गौरव नहीं कर सकता और आप देश छोड़ना चाहते हैं। आमिर खान को शर्म आनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
8 of 17
@snehal_gandhi लिखती है- आमिर खान का बयान निराशाजनक है। फिल्म इंडस्ट्री में बेवकूफी बढ़ रही है।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
9 of 17
@EkBilangChota ने ट्वीट किया है- ये कितना अजीब है कि लोग आमिर खान के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं और वही लोग पश्चिमी देशों का वीजा हासिल करने के लिए दूतावासों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े रहते हैं।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
10 of 17
वरिष्ठ पत्रकार राजन महान @rajanmahan ने लिखा है- अगर आमिर बिना गाली सुने खुलकर अपनी बात भी नहीं रख सकते, तो यह दिखाता है कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है और स्वतंत्रता सिमट रही है।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
11 of 17
आम आदमी पार्टी की युवा शाखा के प्रवक्ता विकास योगी ने ट्वीट किया है- क्या अनुपम खेर भाजपा के प्रवक्ता हैं?
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
12 of 17
वहीं किरण कुमार एस @KiranKS का कहना है- एके का मतलब आमिर खान, एके का मतलब अरविंद केजरीवाल। दोनों एके इस सप्ताह बेशर्म पाखंडी की तरह एक्सपोज हुए हैं।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
13 of 17
अनुपम खेर के बयान पर आरती @aartic02 ने ट्वीट किया है- जैसी उम्मीद थी, बीजेपी के बल्लेबाज अनुपम खेर अपने विचार सामने रखने के लिए आमिर खान को हिट करने सामने आए हैं।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
14 of 17
फेसबुक पर ललित नारायण झा ने लिखा है- #आमिर_खान तो #सरफरोश फिल्म के #गुलफाम_हसन निकले। क क क क क क किरण ने कहा और #सत्यमेव_जयते का ढोंग रचाने वाले मान गए। वाह आमिर साहब आज आप अपना एक प्रशंसक खो बैठे।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
15 of 17
सौरभ शुक्ल फेसबुक पर लिखते हैं- अरे आमिर भाई ऐसा कुछ नहीं है...कौउनो फिरकी ले रहा है आपकी... रांग नंबर के चक्कर में मत पड़िए।
सोशल मीडिया पर आमिर के बयान को लेकर 'दंगल'
16 of 17
फेसबुक पर पत्रकार नरेंद्र नाथ ने लिखा है- आमिर खान का देश में अपने लोगों के सामने अपनी बात कहने पर वही सवाल उठा रहे हैं जो विदेश में विदेशी के सामने अपने देश के नाम पर शर्मसार होने की बात को डिफेंड करते थे, उन्हें सही करार देते थे।
फेसबुक पर ही पत्रकार दिलीप मंडल ने लिखा है- किरण राव, आपको जाना है तो जाओ। गुड बाय। आमिर को भी ले जाओ। आमिर आपको भी जाना है तो जाओ। यह नाटकबाजी ठीक नहीं है। ये क्या तमाशा लगा रखा है? दुबई में कोठी होगी, लंदन में फ्लैट। जाओ। कभी कभी आते रहना। हम लोग यहां अपने देश का माहौल ठीक कर लेंगे। हम लोगों को आता है। बिहार से इलाज शुरू हुआ है। मरीज पक्का ठीक हो जाएगा। किरण और आमिर, आप लोगों को जो मन में आए कीजिए। नौटंकीबाज कहीं के! इनके भरोसे कोई नहीं बैठा है। सेकुलरिज्म की नौटंकी इन्हीं को मुबारक।