अक्सर आपने सुना होगा कि मुंह के छालों के पीछे पेट खराब होना बड़ा कारण है लेकिन यही इकलौती वजह नहीं है। रोजमर्रा में खाई या की जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जिनके कारण मुंह में छाले होते हैं।
विज्ञापन
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
2 of 11
मुंह में छाले होने के कारण कुछ भी खाने या बोलने में परेशानी होती है लेकिन ये ज्यादातर अपने आप ही कुछ दिन में सही हो जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों में अक्सर ही ये परेशानी बनी रहती है। ये इस बात का लक्षण है कि आपके शरीर में कोई अंग सही तरह से काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
3 of 11
डेलीमेल की खबर के मुताबिक खाने में विटामिन बी12 और आयरन की कमी होने से छाले होते हैं जो आसानी से सही भी नहीं होते। इसलिए अपने खाने में इनकी मात्रा कम न होने दें। अंडा, लो फैट दूध जरूर लें।
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
4 of 11
कुछ लोगों में छाले तब भी होते हैं जब आप तनाव से गुजर रहे हों। ये दो से तीन हफ्तों के लिए रहते हैं और बिना किसी दवा के ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
5 of 11
कुछ महिलाओं में ये माहवारी के दौरान भी होते हैं लेकिन अभी तक ये साबित नहीं हो पाया है। इसका कारण यह भी हो सकता है कि जो महिलाएं दर्द नहीं सह पातीं और तनाव में चली जाती हैं, उन्हें छाले हो जाते हैं।
विज्ञापन
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
6 of 11
मुंह के छालों के पीछे स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, जामुन खाना भी बड़ी वजह हो सकती है। इन चीजों में कुछ एसिड होते हैं और अगर आपको इन एसिड से एलर्जी है तो वे छालों के रूप में बाहर आती है।
विज्ञापन
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
7 of 11
ये एसिड कॉफी, टमाटर, चीज और बादाम में भी पाया जाता है। तो अगर आपको ये चीजें सूट नहीं करती तो इन्हें खाने से बचें।
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
8 of 11
मुंह की मुलायम परत पर आपका सख्त टूथब्रश, आपके खुद के नुकीले दांत, आपके ब्रेसेस या दांत भरवाने के लिए लगवाई गई प्लेट को अगर चोटिल करते हैं तो उससे भी छाले होते हैं। इसलिए ब्रश मुलायम चुनें और डॉक्टर से बात करके ब्रेसेस या प्लेट ऐसी लगवाएं जिससे परत को नुकसान न पहुंचे।
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
9 of 11
सिगरेट छोड़ने के कई फायदे हैं लेकिन इसका एक उल्टा असर मुंह के छालों के रूप में सामने आ सकता है। सिगरेट छोड़ने के कुछ हफ्तों बाद ऐसा हो सकता है क्योंकि माना जाता है कि सिगरेट मुंह की परत को सख्त बना देती है इसलिए आसानी से उसे नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन जब आप पीना छोड़ देते हैं तो ये वापस मुलायम हो जाती है।
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
10 of 11
दिल की बीमारियों, उक्त रक्तचाप जैसी बीमारियों के इलाज के लिए जो पेनकिलर ली जाती हैं, वे कई बार मुंह के छाले दे देती हैं। इनमें ऐसा तत्व होता है जो मुंह सुख देता है इसलिए छालों का खतरा बढ़ जाता है। ये आकार में भी बड़े होते हैं और मुंह के अलावा भी किसी अंग में हो सकते हैं।
कॉफी से लेकर टूथब्रश तक, मुंह के छालों के पीछे ये हैं 11 वजहें
11 of 11
जिन लोगों को अक्सर छाले होते हैं वे इससे बचने या इसके उपचार के लिए कड़ी, सख्त और एसिड वाली चीजें जैसे सिरका, संतरा, नींबू खाने से बचें। मुलायम टूथब्रश इस्तेमाल करें और अपने डॉक्टर से सलाह लें।