यूपी में रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के बेनजीर बाग के पास स्थित दादा मियां के ध्वस्त मजार पर एक नाग निकल आए। मजार पर नाग देखने लोगों की भीड़ लग गई। काफी भीड़ जमा होने की सूचना पर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। लाठी भांजकर लोगों को वहां से खदेड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज से भगदड़ मच गई। गिरकर कई लोग घायल हो गए। वन विभाग की टीम ने नाग को पकड़ लिया।
विज्ञापन
यूपी: मजार पर अचानक निकल आए नाग, मची भगदड़
2 of 6
बेनजीर बाग के पास दादा मियां की मजार है। मजार को मंगलवार की रात किसी ने ध्वस्त कर दिया। बुधवार सुबह मजार पर एक जोड़ा नाग बैठे मिला। देखते ही देखते आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नाग पर पैसे चढ़ाना शुरू दिया। कोई दूध लेकर आ गया। कुछ लोगों ने अगरबत्ती भी जला दी। पूरा मजमा लग गया।
विज्ञापन
यूपी: मजार पर अचानक निकल आए नाग, मची भगदड़
3 of 6
कुछ देर बाद एक नाग कदम शरीफ की ओर चला गया। बाद में एक छोटा नाग भी निकला था, जो बिल में चला गया। एक नाग मजार पर बैठा रहा। भीड़ की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंच गई।
यूपी: मजार पर अचानक निकल आए नाग, मची भगदड़
4 of 6
लोगों को वहां से हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस को लाठी भांजता देख भगदड़ मच गई। इस दौरान कई बुजुर्ग और बच्चे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने महिलाओं को भी दूर तक खदेड़ दिया।
विज्ञापन
यूपी: मजार पर अचानक निकल आए नाग, मची भगदड़
5 of 6
इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त मजार पर पड़े कपड़े, पैसे और अन्य सामान को हटा दिया। डीएफओ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम भी पहुंची। वन विभाग के कर्मचारी एक नाग को पकड़ ले गए। डीएफओ का कहना है कि नाग को पीपली वन में छोड़ दिया जाएगा।
गौरतलब है कि बेनजीर में नहर के किनारे दादा मियां की मजार स्थित है। यह मजार काफी पुराना है। यहां दूर से दूर से लोग अपनी मुराद लेकर आते थे। हर साल यहां उर्स का भी आयोजन होता था। मजार पर हर मजहब के लोग आते थे। मंगलवार शाम तक मजार अपने जगह पर सही सलामत थी। बुधवार को लोगों ने देखा तो मजार ध्वस्त थी और वहां पर नाग बैठा हुआ था। बेनजीर स्थित दादा मियां की मजार को किसने ध्वस्त किया? इस सवाल पर पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।