फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्टार रजनीकांत ने बताई खास ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?

विज्ञापन
1 of 5
फैंस के दिलों में राज करने वाले तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने एक मंशा जाहिर की है। रजनीकांत ने रविवार को राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। रजनी के राजनीति में आने की लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

सुपर स्टार रजनीकांत ने बताई खास ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?

2 of 5
तीन भाषाओं में बन रही अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘लिंगा’ के ट्रेलर और ऑडियो लांच पर 63 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह भगवान के दिखाए रास्ते पर चलते रहे हैं। यदि उनकी इच्छा होगी तो वह राजनीति में आकर लोगों की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

सुपर स्टार रजनीकांत ने बताई खास ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?

3 of 5
साथ ही उन्होंने कहा कि वह राजनीति की गंभीरता और जोखिम से वाकिफ हैं। उन्हें राजनीति का डर नहीं है बल्कि थोड़ी सी हिचक है। राजनीति में आपको मजबूत जड़ों की जरूरत होती है।

सुपर स्टार रजनीकांत ने बताई खास ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?

4 of 5
कई सालों से मेगास्टार के राजनीति में आने की अटकलें लगती रही हैं। साथ ही कई राजनीति दलों ने भी उनको अपने पाले में लाने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्टार रजनीकांत ने बताई खास ख्वाहिश, क्या होगी पूरी?

5 of 5
'लिंगा' फिल्म के रजनीकांत के जन्मदिन 12 दिसंबर को रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में बनाई जा रही है। ऑस्कर विजेता एआर रहमान ने फिल्म का संगीत दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें