केंद्र की मोदी सरकार के जमीन अधिग्रहण बिल को लेकर यू-टर्न के बाद कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान रैली का आयोजन किया है। जिसमें राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'राहुल गांधी की ललकार, जमीन छोड़ भागी सरकार'
2 of 7
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को एक बार फिर सूट-बूट वाली सरकार करार देते हुए कहा कि मोदी गरीबों की बात नहीं करते। उनकी नजर 'मेक इन इंडिया' नहीं 'टेक इन इंडिया' पर है।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'राहुल गांधी की ललकार, जमीन छोड़ भागी सरकार'
3 of 7
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की योजना 'मेक इन इंडिया' पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें मजदूरों के लिए कोई जगह नहीं है।
तस्वीरें: 'राहुल गांधी की ललकार, जमीन छोड़ भागी सरकार'
4 of 7
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल सूट-बूट वाले दो-तीन लोगों की बातें सुनते हैं। उनकी नजर किसानों और गरीबों पर नहीं है। इसीलिए जमीन बिल के खिलाफ जब मोदी सरकार लगातार 3 बार अध्यादेश ले आई तो कांग्रेस ने इस अध्यादेश के मोर्चा संभाला। आखिरकार सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा। केंद्र सरकार ने नए जमीन बिल से अपने पैर पीछे कर लिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'राहुल गांधी की ललकार, जमीन छोड़ भागी सरकार'
5 of 7
राहुल गांधी के बाद रैली को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि जब हमने जमीन बिल के खिलाफ आंदोलन किया तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन आखिर में जीत हमारे आंदोलन की हुई। 'हल' और 'हाथ' के एक साथ आने से नई सरकार को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: 'राहुल गांधी की ललकार, जमीन छोड़ भागी सरकार'
6 of 7
सोनिया गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके वादे
याद दिलाए। सोनिया ने कहा कि आखिर उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे
किए वो कब पूरा होंगे। आखिर महिला सुरक्षा के वादे क्या हुआ? रोजगार के
वादे कहां गायब हो गए?