नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेशी होनी है। जिसके मद्देनजर कांग्रेस के कार्यकर्ता देश भर में सड़कों पर आ गए हैं। इससे पहले बता दें कि कांग्रेस ने कहा था कि इस प्रकार का कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा जिसमें समर्थन प्रदर्शित करने के लिए कार्यकर्ता शामिल होंगे। लेकिन सुबह से ही देश के कई हिस्सों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
2 of 11
प्रशासन सोनिया और राहुल की पेशी के दौरान किसी तरह की सुऱक्षा में खामी नहीं चाहता इसलिए अदालत परिसर में 16 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तस्वीर कांग्रेस हेडक्वार्टर 11 अकबर रोड की है। जहां कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सोनिया और राहुल के समर्थन में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
3 of 11
सुरक्षा के मद्देनजर पेशी के दौरान परिसर में बनी सारी दुकाने भी बंद कराई गई हैं। तस्वीर बेंगलूरू की है जहां कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
4 of 11
कोर्ट परिसर में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने के लिए दिल्ली पुलिस, एसपीजी, आईबी के साथ-साथ कई अन्य एजेंसियां अपनी नजर बनाए रखे हैं। तस्वीर दिल्ली स्थित कांग्रेस हेडक्वार्टर की है।
विज्ञापन
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
5 of 11
कोर्ट परिसर में कुछ समय तक आम लोगों के प्रवेश की अनुमति है लेकिन उसके बाद गेट नंबर दो बंद कर दिया जाएगा। तस्वीर मध्य प्रदेश के भोपाल की। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले भी जलाए गए।
विज्ञापन
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
6 of 11
ये तस्वीर भी मध्य प्रदेश के भोपाल की, जहां विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
7 of 11
बता दें कि पटियाला हाउस कोर्ट में आने जाने के लिए सात गेट हैं। सुरक्षा में कोई खामी न रहे इसलिए सभी गेट पर दिल्ली पुलिस और एसपीजी के सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। तस्वीर कांग्रेस के दिल्ली के हेडक्वार्टर की जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा है।
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
8 of 11
बताते चलें कि नेशनल हेराल्ड के इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल
गांधी, सुमन दूबे, मोती लाल वोरा, जॉर्ज फर्नांडिस, सैम पित्रोदा और यंग
इंडिया लिमिटेड आरोपी हैं। कोर्ट ने भारतीय
जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार
पर समन जारी किए हैं।
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
9 of 11
ये तस्वीर उड़ीसा के भुवनेश्वर में समर्थक खून और इंक के साथ कांग्रेस के समर्थन में हस्ताक्षर कर रहे हैं।
सोनिया राहुल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, तस्वीरें
10 of 11
ये तस्वीर महाराष्ट्र के नागपुर की, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।