फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

Thu, 26 Mar 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बृहस्पतिवार को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले विश्व कप सेमीफाइनल मैच को देखने को लेकर स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना की होने वाली दुल्हन प्रियंका चौधरी के पैतृक गांव बामनौली में भी पूरी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

2 of 6
विद्युत अधिकारियों ने मैच के दौरान बामनौली गांव में पूरे दिन बिजली सुचारू रखने के भी आदेश दिए। विश्व कप के सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए बामनौली गांव के प्रधान महीपाल के घर पर पूरे कार्यक्रम की तैयारी तय की और कंप्यूटर में भी यह कार्यक्रम फीड किया।
विज्ञापन

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

3 of 6
गांव के घरों में टीम इंडिया की जीत के लिए महिलाओं ने पूजा की। वहीं मंदिरों और मस्जिदों में भी जीत के लिए प्रार्थना और दुआ की गई।

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

4 of 6
मैच देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया गया है और वहां पर बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। मैच जीतते ही मिठाई का वितरण किया जाएगा और आतिशबाजी भी छुड़ाई जाएगी, क्योंकि इंडिया टीम में बामनौली का होने वाला दामाद सुरेश रैना भी खेल रहा है। इसको लेकर गांव के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

5 of 6
अच्छे - अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले सुरेश रैना के साथ प्रियंका चौधरी की तीन अप्रैल को होने जा रही शादी को लेकर दोनों परिवार कुछ भी बोलने में अभी परहेज कर रहे हैं। प्रियंका के परिवार को इस बात की बड़ी चिंता है कि कहीं शादी की चर्चा रैना की बल्लेबाजी को प्रभावित न कर दें। यही वजह है कि अभी ये लोग शादी की रस्म भी बगैर शोर-शराबे के सादगी के साथ पूरी कर रहे हैं। प्रियंका का परिवार जी खोलकर जश्न मनाने के लिए विश्व कप फाइनल का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद जी की ससुराल में आज नहीं जाएगी बिजली

6 of 6
प्रियंका चौधरी के नाना इकबाल सिंह से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब कुछ इस तरह से आया - भई म्हारी-थारी भी तो शादी हुई, फिर इत्ता हल्ला क्यों मचा रे ओ। रैना भी तो आदमी ही है, शादी तो सबकी होवे है। इसमें हल्ला मचाने की कौण सी बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें