वाराणसी में संतों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद काशी में कोहराम मच गया। हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही थी। पुलिस की तरफ से किए गए लाठीचार्ज में कई पत्रकार भी घायल हुए। अब वाराणसी में हुए लाठीचार्ज के पीछे का सच सामने लाने वाली तस्वीरें मीडिया के हाथ लग गई हैं। दरअसल इस पूरी घटना में पुलिसवाले भी शामिल थे। । (सुनील सिंह/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
बनारस में बवाल: पुलिस ने खुद लगाई बाइकों में आग
2 of 5
दशाश्वमेघ चौराहे पर पुलिस ने ही आग को डंडे से उठाकर मोटरसाइकिल जला दी। मौके पर मौजूद फोटो पत्रकार संजय गुप्ता ने ये तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कर लीं।
विज्ञापन
बनारस में बवाल: पुलिस ने खुद लगाई बाइकों में आग
3 of 5
संजय गुप्ता ने जैसे ही ये तस्वीरें खींची वैसे ही वो पुलिस के कहर का शिकार हो गए। पहले तो पुलिसवालों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की और फिर उसके बाद उनका कैमरा भी तोड़ दिया।
बनारस में बवाल: पुलिस ने खुद लगाई बाइकों में आग
4 of 5
संजय गुप्ता के द्वारा खींची गई इन तस्वीरों से पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी जग जाहिर जो गई है। अब देखना ये होगा कि डीएम और एसएसपी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं। हालांकि, डीएम ने बयान दिया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (फोटो- घायल संजय गुप्ता)