फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

विज्ञापन
1 of 12
वाराणसी में गंगा में गणेश प्रतिमा विसर्जन रोके जाने के विरोध में सोमवार की रात से गोदौलिया चौराहे पर धरना दे रहे मराठा गणेशोत्सव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के समर्थन में दूसरे दिन जनता सड़क पर उतर आई। साधु-संतों के धरने पर बैठने से माहौल गरम हो गया। गंगा में प्रतिमा विसर्जन की अनुमति के लिए दो संतों ने अन्न-जल का परित्याग कर दिया। (अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी)
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

2 of 12
लंका, मैदागिन, नई सड़क और बेनियाबाग में दुकानें बंद करा रहे विहिप, बजरंग दल और हिंदु युवा वाहिनी को पुलिस दिन भर खदेड़ती रही। जगह-जगह नोकझोंक से माहौल तल्ख हुआ। गोदौलिया से मैदागिन और दशाश्वमेध के बीच की सभी दुकानें शाम तक बंद रहीं।
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

3 of 12
मैदागिन-सोनापुरा मार्ग पर यातायात भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहा, जिसके चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पाए और मरीज अस्पताल। विश्वनाथ मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी तकलीफ उठानी पड़ी। भीड़ के बीच कुछ लोगों ने रात में पत्थर के टुकड़े और चप्पलें फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर स्थिति संभाल ली।

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

4 of 12
लेकिन इस दौरान भगदड़ मचने से लोग इधर-उधर भागते दिखे। इसमें कुछ लोगों को हल्की चोट भी आई। पूजा समितियां गंगा में ही प्रतिमा विसर्जन की जिद कर रही हैं जबकि प्रशासन का कहना है कि ऐसा किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

5 of 12
मारवाड़ी अस्पताल के सामने गणेश प्रतिमा रखकर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों के साथ सैकड़ों लोग सोमवार को पूरी रात जागते रहे। दशाश्वमेध जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर मुस्तैद पुलिस-पीएसी के जवान प्रदर्शनकारियों को इंच भर आगे बढ़ने देने के लिए तैयार नहीं हुए। सुबह धरनास्थल पर भीड़ का दबाव बढ़ने लगा तब कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी बुला ली गई।
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

6 of 12
एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव ने धरनारत लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे गंगा विसर्जन के अलावा कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। दिन के नौ बजे पातालपुरी पीठ के महंत बालक दास, साध्वी हरिसिद्धि के अलावा कुछ अखाड़ों के भी साधु पहुंच गए।
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

7 of 12
दिन के 11:30 बजे विहिप, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, शिव सेना के कार्यकर्ता बनारस बंद के आह्वान पर बाजार बंद कराने लगे। युवकों ने दशाश्वमेध, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, मैदागिन, गिरजाघर,नई सड़क, लक्सा, जंगमबाड़ी तक दूकानों को बंद करा दिया। गिरजाघर पर चाय पान की दुकानों के अलावा पेट्रोल पंप पर ताला जड़ दिए जाने से लोगों को परेशानी हुई।

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

8 of 12
इस बीच नवसंघ की काली प्रतिमा के संयोजक असित दास, गोल्डेन क्लब के अध्यक्ष अमर बोस समेत केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी भी आंदोलन में शामिल हो गए। दोपहर 1:15 पर प्रदर्शनकारियों का उत्साह तब और बढ़ गया जब द्वारका शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कई संतों के साथ आकर धरने पर बैठ गए।

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

9 of 12
उनके आते ही पुलिस विरोधी नारेबाजी होने लगी। सैकड़ों युवकों ने गंगा में विसर्जन के लिए मूर्ति लेकर बढ़ने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन मराठा समिति के संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड़ और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्र शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उन्हें समझाते रहे।

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

10 of 12
अविमुक्तेश्वरानंद और महंत बालक दास ने अन्न-जल का परित्याग करने की घोषणा की। शाम चार बजे फिर कुछ युवकों ने सड़कों पर कुछ वाहनों को गिरा दिया और दुकानें बंद कराने लगे। रात में भी पथराव कर कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

11 of 12
धरना दे रहे भाजपा के  दयाशंकर मिश्र दयालु, संतोष पाटिल, अन्न मोरे, राजेंद्र तिवारी, तिलक राज मिश्र समेत सैकड़ों लोगों का कहना था कि प्रशासन के सुझाए गए वैकल्पिक स्थलों पर हरगिज मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी में मूर्ति विसर्जन को लेकर बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां

12 of 12
प्रदर्शनकारी गंगा में मूर्ति विसर्जन करने की अपनी जिद पर जहां अड़े हैं, वहीं प्रशासन भी देर शाम तक सुनने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें