फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
1 of 6
बहसूमा थाने में भीड़ ने रामपुर पुलिस पर हमला कर गैंगरेप के दो आरोपियों को छुड़ा लिया। लोगों ने बहसूमा पुलिस को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और थाने से भगा दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी लाठी तक छीन ली। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/बहसूमा)
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

2 of 6
इस मामले में एक सपा नेता की बेटे की शह देने की चर्चा है। रामपुर सिविल लाइन थानाक्षेत्र में 11 अगस्त 2015 को एक महिला की शिकायत पर फिरोजुद्दीन और अहसान निवासी रामराज बहसूमा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

3 of 6
नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में रामपुर पुलिस बुधवार को दुष्कर्म पीड़िता के पति को लेकर बहसूमा थाने पहुंची। आरोपी पहले से ही थाने में बैठे थे। पीड़िता के पति ने दोनों को पहचान लिया। रामपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

4 of 6
भीड़ ने बहसूमा थाने में खड़ी पुलिस की गाड़ियों की हवा भी निकाल दी। बेबस पुलिस लोगों का पीछा भी नहीं कर पायी। वारदात के बाद पुलिस मामले को दबाने में लगी रही। एसओ बहसूमा रामरतन यादव ने बताया कि भीड़ के बेकाबू होने पर आरोपियों को छोड़ा गया है। आरोपियों के परिजनों ने दस दिन में खुद ही उनको रामपुर पुलिस को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

5 of 6
गिरफ्तारी की सूचना पर आरोपियों के परिजन सैकड़ों लोगों के साथ थाने पहुंचे। महिलाओं ने हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को हवालात में बंद किया। हालत बेकाबू होने लगे। लोगों की भीड़ ने पहले रामपुर पुलिस और फिर बहसूमा पुलिस पर हमला बोलकर आरोपियों को हवालात से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने पुलिस को दौड़ाकर पीटा, गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाया

6 of 6
रामपुर सिविल लाइन थाने से आए एसआई डीके त्यागी ने बताया कि बहसूमा पुलिस की लापरवाही के चलते लोगों ने उन पर हमला किया है। दोनों आरोपियों को थाने से गिरफ्तार कर लिया था। बहसूमा पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इससे भीड़ एकत्र हो गई थी। उन्होंने बहसूमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें