चक्रवाती तूफान ‘हुदहुद’ से तबाह हुए आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का दौरा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरोसा जताया है कि मुश्किल की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने वहां के लोगों से कहा, ‘यह सिर्फ आपका दुख नहीं है बल्कि यह हमारा दुख है।’
विज्ञापन
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
2 of 18
साथ ही उन्होंने राज्य के लिए 1000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की घोषणा की।
विज्ञापन
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
3 of 18
राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, वरिष्ठ मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के बाद मोदी ने कहा, ‘प्रभावित क्षेत्र का सर्वे किया जा चुका है। इस मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए भारत सरकार की ओर से मैं 1000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत की घोषणा करता हूं।’
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
4 of 18
साथ ही उन्होंने मरने वालों के परिवार को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मदद देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी तरह से आंध्र सरकार के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
5 of 18
मोदी ने इस दौरान राज्य के लोगों के साहस की भी तारीफ की।
विज्ञापन
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
6 of 18
पीएम ने अपने दौरे के बाद ट्वीट किया, ‘विशाखापट्टनम दौरे के दौरान लोगों में उम्मीद और साहस को देखकर मैं भावुक हो गया हूं। किसी भी तरह का विनाश व्यक्ति के जज्बे को खत्म नहीं कर सकता। मैं इन्हें सलाम करता हूं। जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपनों को गंवा दिया, मुझे उनसे गहरी संवेदना है। भगवान उन्हें यह दुख झेलने की शक्ति दे।’
विज्ञापन
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
7 of 18
उन्होंने आगे लिखा, ‘हमें चक्रवाती तूफान हुदहुद से प्रभावित अपने भाइयों व बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना चाहिए। उनका दुख हमारा दुख है।’
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
8 of 18
अलग तेलंगाना राज्य बनने के बाद आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए योजनाएं परवान चढ़ने लगी थीं।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
9 of 18
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत विशाखापट्टनम को मेगा सिटी बनाने की तैयारी चल रही थी और राज्य सरकार ने इस ओर कदम भी बढ़ा दिए थे। लेकिन रविवार को आए चक्रवाती तूफान हुदहुद ने सारे सपनों को एक झटके में उड़ाकर रख दिया।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
10 of 18
हालत यह है कि अब आंध्र प्रदेश के सबसे बड़े शहर विशाखापट्टनम को देख ऐसा लगता है, जैसे बरसों पहले उजड़ा हुआ कोई शहर हो।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
11 of 18
मेगा सिटी को तो छोड़िए, अब तो लगता है कि इसे अपने पुराने रूप में लाने के लिए राज्य सरकार को दोगुने प्रयास करने पड़ेंगे।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
12 of 18
शहर को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रशासन को सबसे पहले मूलभूत ढांचे को तैयार करना होगा।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
13 of 18
सड़कें हों या मोबाइल नेटवर्क, या फिर बंदरगाह और एयरपोर्ट, हर ओर बस तबाही
ही तबाही है। इन्हें फिर से खड़ा करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
14 of 18
शहर का गौरव कहे जाने वाला विशाखापट्टनम स्टील प्लांट भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और उसे फिर से पुरानी शक्ल में लाने के लिए काफी मरम्मत करनी होगी।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
15 of 18
चक्रवाती तूफान चेतावनी केंद्र को भी फिर से स्थापित करना होगा, जो हुदहुद की भेंट चढ़ चुका है। इसे जल्द से जल्द फिर से खड़ा करना होगा ताकि अगले तूफान की जानकारी मिल सके।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
16 of 18
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के अनुमान के मुताबिक विशाखापट्टनम और पास के जिलों में कम से कम एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
17 of 18
ऐसे में इतने बड़े पैमाने पर फंड जुटाना बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि राज्य सरकार पहले ही धन के अभाव से जूझ रही है। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद विशाखापट्टनम में भारी निवेश की योजना तैयार की गई थी।
हुदहुद में उड़ गया नरेंद्र मोदी का बड़ा सपना, तस्वीरें
18 of 18
देश-विदेश की करीब 20 कंपनियों ने इस शहर को अपना आईटी हब बनाने के लिए चुना था और यहां 1820 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई थी। राज्य सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक हुदहुद ने निश्चित तौर पर हमारी योजनाओं को प्रभावित किया है।