फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

विज्ञापन
1 of 12
जर्मनी दौरे के समापन से पहले पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ साझा बयान जारी किया। इसमें दोनों देशों ने माना कि वो मजबूत और बेहतर रिश्तों की डगर पर साथ चलेंगे।
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

2 of 12
जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में साझा बयान जारी किए। दोनों देश व्यापक आर्थिक सहयोग पर आगे बढ़ने को राजी हुए। मोदी ने कहा, ‘मैं जर्मनी से इस उम्मीद के साथ रवाना हो रहा हूं कि दोनों देश एक दूसरे के साथ व्यापक सहयोग के रास्ते पर आगे बढे़ंगे।'
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

3 of 12
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया। पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि जो सरकारें आतंकवाद को बढ़ावा देती हों, उनकी लगातार निगरानी करने और उन्हें दुनिया से अलग-थलग करने की जरूरत है।

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

4 of 12
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। इस मुद्दे से परमाणु प्रसार की तरह ही गंभीरता से निपटा जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "आतंकवाद के खिलाफ एकसुर में बोलने की जरूरत है। आतंकवाद इंसानियत लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इसलिए इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।"
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

5 of 12
पीएम मोदी ने लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र में लंबित 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर समग्र समझौते' (सीसीआईटी) को इस साल संयुक्त राष्ट्र की 70वीं सालगिरह के मौके पर अंतिम रूप दिए जाने की भी पुरजोर वकालत की। सीसीआईटी का मकसद अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से मुकाबले के लिए सहयोग को मजबूती प्रदान करना है।
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

6 of 12
पीएम ने कहा कि हमें उस दिशा में काम करना चाहिए, जहां से आतंकियों को हथियारों को आपूर्ति होती है। जर्मन चांसलर मर्केल ने भी आतंकवाद को वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच सामूहिक रूप से आतंकवाद से लड़ने की सहमति बनी है।
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

7 of 12
मोदी ने कहा, इसी प्रकार आने वाले दिनों में समुद्री, साइबर और अंतरिक्ष सुरक्षा हर किसी के लिए चिंता का विषय होंगे और दोनों देशों को इन क्षेत्रों में भी सहयोग को बढ़ाना चाहिए।

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

8 of 12
मर्केल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने आतंकवाद को 'मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा' बताया और कहा कि मानवता में भरोसा रखने वाले सभी पक्षों को एक आवाज में बोलना चाहिए और इससे निपटने की सामूहिक कोशिशों को तेज करना चाहिए।

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

9 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद को परमाणु प्रसार की तरह ही ‘संवेदनशील’ करार देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इसे गंभीरता से लेने की अपील की है।

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

10 of 12
पीएम ने कहा कि दुनिया को सामूहिक तौर पर उन देशों पर दबाव डालना चाहिए, जो आतंकियों को शरण देते हों। मोदी की यह टिप्पणी हाल ही में मुंबई हमला मामले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई के बाद आई है।

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

11 of 12
प्रधानमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद की सटीक परिभाषा तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा में शांति की खासी अहमियत है।
विज्ञापन

PICS: जर्मनी से आखिर क्या लेकर विदा हुए पीएम मोदी?

12 of 12
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दुनिया भर में शांति के लिए की गई कोशिशों के लिए भारत की हमेशा सराहना की जाती है। इसलिए भारत के साथ अब इंसाफ होना ही चाहिए। क्योंकि पहले ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता देने में काफी देर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें