फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

विज्ञापन
1 of 7
देश में पहली बार सशस्त्र सीमा बल की कमान किसी महिला को सौंपी गयी है। तमिलनाडु कैडर की वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम को सशस्त्र सीमा बल का डीजी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

2 of 7
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह सेवानिवृति तक इस पद पर बनी रहेंगी।
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

3 of 7
वह इस समय राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) में विशेष निदेशक के पद पर हैं। उल्लेखनीय है कि भारत की नेपाल और भूटान से लगती सीमा की सुरक्षा एसएसबी के हाथों में होती है।

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

4 of 7
गौरतलब है कि 58 वर्षीय अर्चना अगले साल 30 सितंबर को सेवानिवृत होंगी। 1980 बैच की अर्चना तब विवादों आयी थीं जब 2014 में उन्हें सीबीआई में विशेष निदेशक के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया। तमिलनाडु सरकार की अनुमति के बगैर हुई यह नियुक्ति सरकार को रास नहीं आई। राज्य सरकार ने कोर्ट में इसे चुनौती दी और कोर्ट ने उन्हें काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

5 of 7
साथ ही उन्होंने 25 नवंबर को इंटरनेशनल डे फॉर एलिमिनेशनल ऑफ वॉयलेंस अगेंस्ट वुमन के मौके पर पुलिस विभाग पर ही इल्जाम लगा दिया था जब अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे देश में अजीब असमानताएं हैं।
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

6 of 7
एक ओर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और यूएन जनरल असेंबली प्रेसिडेंट विजयलक्ष्मी पंडित जैसी महिलाएं रही हैं। दूसरी और ज्यादातर महिलाएं गरीब, बीमार, परंपराओं से जूझती और भेदभाव हिंसा सहती हैं। पुलिस फोर्स मेल डॉमिनेटेड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना रामासुंदरमः मिलिए SSB की पहली महिला डीजी से

7 of 7
अर्चना ने पुलिस फोर्स पर इल्जाम लगाते हुए कहा था कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा को रोकना भारतीय पुलिस की प्राथमिकता नहीं रही है। लेकिन जिन महिलाओं की मैंने मदद की, उनके चेहरों ने मुझे बताया है कि मैं सही दिशा में काम कर रही हूँ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें