फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

विज्ञापन
1 of 7
गोवर्धन पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व चोरी के शक में उठाए गए युवक की बुधवार को घर पहुंचने के बाद मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस की थर्ड डिग्री से युवक की मौत हुई है। गुस्साए ग्रामीणों और परिवारीजनों ने थाने में तोड़फोड़ कर दी। एसओ और सीओ सदर के साथ भी मारपीट की गई। (अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा/गोवर्धन)
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

2 of 7
पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया और थाना छोड़कर भाग खड़े हुए। थाने पर भीड़ ने कब्जा जमा लिया। परिक्रमा मार्ग के समीप इस थाने पर हुए बवाल का असर परिक्रमार्थियों पर भी पड़ा। लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। मरने वाला युवक महेंद्र (22) पुत्र बुद्धा उर्फ भगवान सिंह निवासी अडींग था।
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

3 of 7
उसे चार दिन पूर्व गोवर्धन पुलिस ने चोरी के आरोप में  उठाया था। बुधवार को छोड़ दिया। थाने से छूटने के करीब एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को पुलिस ने थर्ड डिग्री दी थी। यातना के चलते जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे छोड़ दिया गया। घर आते ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

4 of 7
इससे गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीण पहले तो शव लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए जा रहे थे। लेकिन फिर भीड़ शव लेकर गोवर्धन थाने की ओर मुड़ गई। देर शाम यहां पहुंची भीड़ ने आते ही पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मिले थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव को पीटा और सीओ सदर संजय सिंह भी मारपीट का शिकार हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

5 of 7
थाने में खड़ी पुलिस की गाड़ी समेत आठ-दस गाड़ियों को भीड़ ने तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव के लिए हवाई फायरिंग भी की। थाने पर तोड़फोड़, पथराव और फायरिंग से घबराए कस्बा के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। एकादशी पर परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालु भी अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

6 of 7
जिसको जहां जगह मिली, वह वहीं घुस गया। कुछ लोगों ने दुकानों के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। करीब एक घंटे तक चले बवाल के बाद एसपी सिटी शैलेश पांडेय भारी फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी राजेश कुमार भी स्थिति को संभालने के लिए गए। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जाकर थाने पर मौजूद भीड़ से थाना खाली कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हवाई फायरिंग कर खुद को बचाया, थाना छोड़कर भागे

7 of 7
इसके बाद करीब नौ बजे सभी ग्रामीण अडींग पहुंच गए और वहां मथुरा-गोवर्धन रोड जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अडींग के लिए रवाना हो गए।
- होमगार्ड को चोट आई है। पुलिस की गाड़ी समेत अन्य गाड़ियों को तोड़ दिया गया है। फिलहाल राउंड लिया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- राजेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें