मिशन कंपाउंड की विवादित भूमि पर मालिकाना हक को लेकर बुधवार को फिर बवाल हो गया। औद्योगिक घराने की बहू ममता अग्रवाल अंटी में एयर पिस्टल लगाकर पहुंचीं और जमीन पर ट्रैक्टर चला दिया। ईसाई समाज की महिलाओं ने ट्रैक्टर रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन एक युवती और वृद्धा ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
2 of 7
महिलाओं ने ममता अग्रवाल पर पथराव किया, बुरी तरह पीटकर उनके कपडे़ फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ममता को हिरासत में ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएम कंपाउंड के सामने स्थित मिशन कंपाउंड की भूमि पर मालिकाना हक को लेकर ईसाई समाज और औद्योगिक घराने परमार्थ में विवाद चल रहा है। परमार्थ ग्रुप जमीन का बैनामा अपने नाम बता रहा है, जबकि ईसाई समाज इसे गलत बता रहा है।
विज्ञापन
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
3 of 7
औद्योगिक घराने की बहू ममता अग्रवाल और ईसाई समाज की महिलाओं का आए दिन विवाद होता रहता है। ममता अक्सर विवादित जमीन पर पहुंच जाती थीं। बुधवार को करीब सवा दस बजे ममता ने ट्रैक्टर विवादित जमीन में ले जाकर घास-पौधों आदि पर घुमाना शुरू कर दिया। ममता ने अंटी में एयर पिस्टल भी लगा रखी थी, जिससे ईसाई समाज की महिलाएं तमंचा समझकर डर गईं।
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
4 of 7
महिलाएं ट्रैक्टर रोकने के लिए उसके आगे अड़ गईं। इस दौरान मिशन कंपाउंड निवासी सुरेंद्र सिंह की 17 साल की बेटी मोना गिर गई। उसके पैर पर घुटने से नीचे ट्रैक्टर के पहिये उतर गए। 61 वर्षीय कविता सिंह पत्नी रंजीत सिंह भी ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। गुस्साई ईसाई समाज की महिलाओं ने ममता पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
5 of 7
इस बीच ममता का ट्रैक्टर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के पूर्व पादरी सैमुअल सिंह के आंगन में पेड़ से टकराकर रुक गया। महिलाओं ने ट्रैक्टर पर बैठी ममता से खींचातानी की और बुरी तरह पीटा। आरोप है कि ममता के गले से सोने की चेन भी झटक ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ममता को थाने ले गई तथा दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
6 of 7
एसडीएम सहदेव मिश्रा, सीओ रामानंद कुशवाहा व शहर कोतवाल अजय गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ईसाई महिलाओं ने पुलिस पर औद्योगिक घराने से हमसाज होने का आरोप लगाया। एसडीएम व सीओ ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। पुलिस ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने ले गई।
जमीन विवाद में जमकर बवाल, 'लेडी दबंग' ने मचाया कोहराम
7 of 7
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद भी ममता अग्रवाल के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने ईसाई समाज की महिलाओं की ओर देखकर शोर मचाया कि मैं शेरनी हूं, देख लिया तुम्हारे सबके बीच क्या कर दिया। मैं इस जमीन पर कब्जा लेकर रहूंगी। ममता अपने पास एयर पिस्टल रखती थीं। वह उसे लाइसेंसी पिस्टल बताकर ईसाई समाज को भयभीत करने की कोशिश करती थीं। बुधवार को भी उन्होंने महिलाओं को यही कहकर डराया कि उनके पास पिस्टल है, जो भी उनके पास आएगा, उसे गोली मार देंगी।