अजीत डोभाल.... ये वही नाम है जिसकी चर्चा बीते कई दिनों से भारत के साथ-साथ पड़ोसी मुल्क में भी हो रही है। डोभाल भारतीय पुलिस सेवा के वो पूर्व अधिकारी हैं जिनके दिमाग और हिम्मत की दाद केवल अपने मुल्क में ही नहीं दी जाती पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इनके खूब चर्चें हैं। जानिए क्यों....
विज्ञापन
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
2 of 12
मोदी सरकार ने जाने माने पुलिस अधिकारी और खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था।
विज्ञापन
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
3 of 12
अपने अदम्य साहस के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वाले पहले पुलिस अधिकारी डोभाल देश की सुरक्षा पर बाहरी और भीतरी खतरे के बारे में खासी जानकारी रखते हैं। वर्ष 1968 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी डोभाल को खुफिया क्षेत्र का बेहतरीन अधिकारी माना जाता रहा है।
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
4 of 12
आपको चर्चित विमान अपहरण कांड तो याद ही होगा। उस कंधार कांड के दौरान डोभाल ने ही 1999 में कंधार में आतंकवादियों से बातचीत की थी। माना जाता है कि विमान के यात्रियों को सुरक्षित भारत वापस लाने में डोभाल ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
5 of 12
डोभाल ने 33 वर्षों तक खुफिया अधिकारी के तौर पर काम किया है। इस दौरान वह पूर्वोत्तर, जम्मू और कश्मीर और पंजाब में तैनात रहे। डोभाल पाकिस्तान में भी खुफिया एजेंट थे। एक सभा के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें पाकिस्तान में पहचान लिया गया था। वहां मौजूद एक और खुफिया एजेंट ने इनसे कहा था कि अपने छिदे हुए कान को सही करा लो नहीं तो पकड़ लिए जाओगे।
विज्ञापन
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
6 of 12
पाकिस्तान और इंग्लैंड में राजनयिक मिशनों पर तैनात रहे डोभाल करीब एक दशक तक खुफिया विभाग के ऑपरेशन विंग के प्रमुख रहे। उन्होंने मिजोरम में उग्रवाद के खिलाफ ऑपरेशन चलाया और उसमें सफलता हासिल की। मिजोरम में डोभाल ने यह ऑपरेशन 1986 में चलाया था।
विज्ञापन
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
7 of 12
रिटायर होने के बाद डोभाल विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन नाम से एक एनजीओ चला रहे थे। डोभाल भारतीय सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा बलों के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत करते रहे हैं।
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
8 of 12
डोभाल ने पुलिस सेवा में केवल 6 साल ही बिताए लेकिन इस दौरान पुलिस मेडल से सम्मानित होने वाले वे पहले पुलिस अधिकारी बने। अमूमन किसी ऑफिसर को पुलिस मेडल 15 साल की सेवा के बाद ही दिया जाता है।
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
9 of 12
आपको बीते 4 जून को सेना का म्यांमार ऑपरेशन तो याद ही होगा? इस ऑपरेशन की रणनीतिक पटकथा, डोभाल ने ही लिखी थी। सेना के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की रणनीति ही थी जिसके चलते म्यांमार में जाकर ये बड़ी कार्रवाई सफल हो सकी। पहली बार ऐसा हुआ जब सीमा पार ऑपरेशन में भारतीय सेना के विशेष टीम ने वायुसेना के सहयोग से म्यांमार में घुसकर करीब 20 उग्रवादियों को मार गिराया था।
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
10 of 12
पेट्रोलियम मंत्रालय में हुए जासूसी काण्ड को भी डोभाल ने ही उजागर किया था। मीडिया में क्लासीफाइड मामलों की लगातार रिपोर्टिंग होने के
बाद मंत्रालयों के भीतर जासूसी होने की आशंका उन्होंने ही जताई थी।
PICS: इस आदमी ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है
11 of 12
आईए अब नजर डालते हैं डोभाल के पारिवारिक परिदृश्य पर। अजीत डोभाल के पिता गुणानंद डोभाल बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप (बीईजी)
में मेजर थे। तीसरी कक्षा तक अजीत भी गांव के प्राथमिक स्कूल में पढ़े थे। तकरीबन 11 साल की उम्र
में अजीत रुड़की चले गए।