भारत की कुछ ऐसी प्राइवेट कंपनियां हैं जहां अगर आपको काम करने का मौका मिल जाए तो आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे क्योंकि यहां कर्मचारियों के सेहत से लेकर मनोरंजन तक की पूरी सुविधा है। खासकर महिलाओं के लिए यहां कई तरह की सेवाएं हैं। जानिए, कौन सी हैं ये कंपनियां।
विज्ञापन
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
2 of 10
नोएडा स्थित आरएमएसआई कंपनी में कर्मचारियों की सेहत का अच्छा ख्याल रखा जाता है। स्तन और सर्विक्स कैंसर से पीड़ित महिला कर्माचियों को की सेहत के लिए कंपनी ने पहल की है। वे थायरॉइड और स्त्रीरोग समस्याओं का चेकअप सुविधा का भी लाभ उठा सकती हैं।
विज्ञापन
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
3 of 10
आईटी कंपनी माइंडट्री कंसलटेंसी अपनी महिला कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेबी केयर सेंटर भी चलाती है ताकि माएं अपने बच्चों के साथ रहते हुए काम कर पाएं। साथ ही उन्हें अपनी मैटर्निटी छुट्टियां आगे बढ़ाने या पति के साथ बाहर घूमने जाने या परिवार के साथ खास समय बिताने के लिए भी छुट्टियां मिलती हैं।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
4 of 10
देश भर के मैरियट होटलों में महिला कर्मचारियों को रानियों जैसा रखता जाता है। कपंनी उन्हें बर्थडे या शादी की सालगिराह जैसे अपने खास दिनों पर छ: लोगों के लिएहोटल में ही मुफ्त खाने या रुकने की सुविधा देती है।
विज्ञापन
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
5 of 10
एक्सेंचर कंपनी में महिला कर्मचारियों के लिए वहिनी नाम का एक खास ग्रुप बना है जो उनकी हर उस परेशानी का हल निकालता है तो उन्हें काम के वक्त झेलनी पड़ती या पड़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को स्त्रीरोग विशेषज्ञ के पास भी नियमित रूप से भेजा जाता है।
विज्ञापन
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
6 of 10
इंटुइट टेक्नोलॉजी सर्विसेज ऐसी कंपनी है जो गर्भवती महिला कर्मचारियों के लिए अलग से पार्किंग की जगह रखती है और उन्हें वहां से ऑफिस के दरवाजे तक आने के लिए गाड़ी देती है।
विज्ञापन
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
7 of 10
रेमंड कंपनी की ही सिल्वर स्पार्क अपैर्लस कंपनी में 90% महिला कर्मचारी हैं। कंपनी बच्चों के लिए डे केयर चलाती है, उन्हें पढ़ाने के लिए टीचर भी होती हैं। कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए कई खेल और मनोरंजक प्रोग्राम भी होते हैं।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
8 of 10
सैप लैब्स इंडिया एक कंपनी है जो महिला कर्मचारियों को 20 दिन की पेड मैटर्निटी छुट्टी देती है जिसे चाहें तो 16 हफ्तों को लिए बढ़ा भी सकते हैं। गर्भवती होने के दौरान और उसके बाद भी महिलाओं को आने जाने के लिए कैब मिलती है। कंपनी में क्रैश यानि बच्चों को कुछ देर रखने के लिए जगह भी है।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
9 of 10
फ्लिपकार्ट में महिलाओं को छ: महीनों की पेड मैटर्निटी छुट्टी मिलती है। कंपनी में गर्भवती महिलाओं के लिए गोदभराई तक का कार्यक्रम रखा जाता है।
तनख्वाह भी और 'तोहफे' भी, क्या आप करना चाहेंगे ये नौकरियां
10 of 10
गूगल इंडिया के कर्मचारी कंपनी के सभी उत्पाद या सेवाओं का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं। यहां जिम भी हैं और ऑफिस में ही कुछ देर झपकी मारने की सुविधा भी। दिन में तीन बार खाना बिलकुल मुफ्त मिलता है। कर्मचारी अपने साथ काम पर बच्चों या अपने माता पिता को भी ला सकते हैं। (सोर्स- आईडीवा)