फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए लेकिन इस बीच उनका जमकर विरोध भी हुआ। एक तरफ समाजवादी पार्टी के पोस्टरों में उनपर तंज कसा गया है तो दूसरी ओर शिक्षा मित्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
(सभी तस्वीरें ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

2 of 6
पूरे शहर में एक ओर जहां मोदी के स्वागत के पोस्टर लगाए गए थे तो वहीं दूसरी ओर सपा ने 'मोदी जी का क्योटो में स्वागत' है के नाम से पोस्टर लगा रखे हैं। इतना ही नहीं पोस्टरों में कई तरह से नारे भी हैं जैसे 'जमीनी हकीकत से हैं जनाब आप दूर, कितना कीजिएगा प्रधानमंत्री जी विदेशों का टूर।'
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

3 of 6
हालांकि, इस बार तीन बार की असफल कोशिशों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिरकार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए। लगातार बारिश की वजह से कई बार उनका वाराणसी दौरा रद्द हो गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

4 of 6
मोदी के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा कई बड़े अधिकारी भी मंच पर मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के गरीबों को ई-रिक्शा, रिक्शा और पैडल ट्रॉलियों का वितरण किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

5 of 6
मोदी ने वाराणसी के गरीबों को ई रिक्शा की चाबियां देते हुए ट्राफिक नियमों का पालन करने के लिए भी कहा और स्किल इंडिया पर जोर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने ऐसे किया मोदी का बनारस में स्वागत, तस्वीरें

6 of 6
मोदी के कार्यक्रम में जितनी संख्या में लोग मौजूद थे उससे कहीं ज्यादा पुलिस वाले वहां मौजूद थे। मोदी से मिलने पहुंचे सैकड़ो शिक्षा मित्रों को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिस वालों को बैठाया गया था। सीआरपीएफ और आरएएफ के जवानों भी पूरी तरह मुस्तैद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें