भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग एक साथ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे। लंदन के ओवल में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मैच का निर्णय अंतिम ओवर में निकला।
विज्ञापन
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
2 of 12
ओवल में 20 हजार दर्शकों के बीच खेले गए मुकाबले में जर्बदस्त संघर्ष देखने को मिला। यह टी-20 मुकाबला हुआ हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के बीच। इस मैच के हीरो रहे ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान धोनी जिन्होंने अपनी टीम को अंतिम ओवर में जीत दिलाई।
विज्ञापन
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
3 of 12
टी-20 मुकाबला उन ब्रिटिश सैनिकों के कल्याण के लिए चंदा एकत्र कराने के वास्ते कराया गया था जो ड्यूटी पर रहने के दौरान घायल हो गए थे। धोनी और वीरेंद्र सहवाग हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन की टीम से खेल रहे थे और उनकी ही टीम मैच की विजेता बनी।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
4 of 12
दोनों टीमों में विश्व के कई बड़े सितारे खेल रहे थे और दर्शकों में इन खिलाड़ियों को खेलते देखने की बड़ी उत्सुकता थी।
विज्ञापन
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
5 of 12
हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शुरुआत की। मैथ्यू हेडन और ग्रीम सि्मथ ने पारी की शुरुआत की। सि्मथ चौथे ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद ब्रायन लारा क्रीज पर आए। हेडन पहले 10 ओवर तक क्रीज पर रहे, लेकिन ग्रीम स्वान और विकेटकीपर धोनी ने मिलकर हेडन को आउट कर दिया। इस तरह से टीम का स्कोर रहा 11 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन।
विज्ञापन
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
6 of 12
श्रीलंका के महेला जयवर्धने अपने अर्धशतक से चूक गए जबकि कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने आतिशी पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया लेकिन दोनों ही 18वें ओवर में आउट हो गए। धोनी ने मैकुलम का कैच लपककर उनकी पारी का अंत कराया।
विज्ञापन
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
7 of 12
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेरेन गफ की जोरदार गेंदबाजी के आगे रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 158 रन ही बना पाई।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
8 of 12
रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन से मिले 159 रनों के लक्ष्य के जवाब में हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने जोरदार शुरुआत की और मैदान के चारों ओर जमकर चौके लगाए। पहले 6 ओवर में दोनों ने बिना किसी नुकसान के 63 रन बनाए।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
9 of 12
हालांकि वीरेंद्र सहवाग (30) और कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (26) दोनों के विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। इसके बाद डैमियन मार्टिन भी सस्ते में निपट गए। 10 ओवर में 77 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद धोनी को क्रीज पर आना पड़ा और उनके साथ थे हर्शल गिब्स।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
10 of 12
धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आ रहे थे तो प्रशंसकों ने जमकर उत्साह बढ़ाया। दर्शक धोनी-धोनी नाम से चिल्लाने लगे। लेकिन इस भारतीय बल्लेबाज पर जल्द ही दबाव बन गया जब अफ्रीकी बल्लेबाज गिब्स भी चलते बने। झटकों के बीच टीम को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 82 रन और चाहिए थे।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
11 of 12
धोनी ने टीम को निराश नहीं किया और अंत तक क्रीज पर डटे रहे और रन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने कई शानदार शॉट भी लगाए। अंतिम ओवर में धोनी ने चौका लगाकर मैच अपे नाम कर लिया। टीम ने 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
12 of 12
धोनी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करने के बाद 22 गेंदों में नाबाद 38 रनों की पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टी-20 मैच के जरिए 3 लाख पाउंड्स की धनराशि एकत्र की गई।