अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां से मिलने गांधी नगर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद लिया। मोदी की मां ने जम्मू-कश्मीर में बाढ पीड़ितों की मदद के लिए 5 हजार रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दिए। मोदी के जन्मदिन को लेकर गुजरात की राजधानी अहमदाबाद को विशेष तौर पर सजाया गया है। बुधवार को ही चीन के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आ रहे हैं। दोपहर को उनकी मुलाकात मोदी से होगी। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली उनसे मिले और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी।