हिंदू संगठन के नेता द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम पर की गई टिप्पणी को लेकर देश के मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। पैगंबर का अपमान करने से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार की शाम इलाइट चौराहे पर हिंदू संगठन के नेता के पुतले फूंके। इसके बाद डमरू सिनेमा के सामने जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठियां भांज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया। स्थिति को देखते हुए शहर के अति व्यस्त इलाइट चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।फोटो-ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी