अपनी हिफाजत के लिए हर देश एक उम्दा सैन्य टुकड़ी रखता है जो पानी, हवा और जमीन पर वहां की जनता की हिफाजत करती है। आइए आपको मिलवाते हैं दुनिया भर के सबसे खतरनाक और ताकतवर सैन्य दस्तों से। तस्वीरों में देखिए।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
2 of 11
डेल्टा फोर्स (यूनाइटेड स्टेट्स): डेल्टा फोर्स के रुप में जानी जाने वाली यह सैन्य टुकड़ी साल 1997 में अमेरिका में हुई काफी सारी आतंकवादी गतिविधियों के बाद गठित की गई थी। इस टुकड़ी का पहला काम सीधी कार्रवाई और आतंकवाद का खात्मा है।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
3 of 11
एको कोबरा (ऑस्ट्रेलिया): एको कोबरा आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाला ऑस्ट्रेलिया का प्राथमिक आतंकवाद निरोधक दस्ता है। इसका गठन साल 1978 में किया गया था और इसने म्यूनिख ओलंपिक के दौरान किडनैप किए गए एथलीटों को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया था।
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
4 of 11
जीआईजीएन (फ्रांस): नेशनल ग्रेंदमे इंटरवेंशन ग्रुप फ्रांस की नौसेना अहम संचालन इकाई है। इस टुकड़ी के जवान रेस्क्यू मिशन से लेकर आतंकवाद के खिलाफ हर तरह की लड़ाई लड़ने में सक्षम होते हैं। साल 1972 के ओलंपिक खेलों दौरान होने वाले म्यूनिख हत्याकांड के बाद ही इस टुकड़ी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
5 of 11
जीआईएस (इटली): ग्रुपो दी इंटरवेंटो स्पेशियल आतंकवाद के खिलाफ लड़ने वाली वायु सेना की एक इकाई है। यह इटली की कैरेबिनेरी मिलेट्री फोर्स का हिस्सा है। इसका निर्माण 1978 में हुआ था और ये पूरी दुनिया में अपने शिकार को तेजी से मार गिराने के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
6 of 11
जीएसजी 9, (जर्मनी): जर्मन काउंटर टेरेरिज्म एंड स्पेशल आपरेशनल यूनिट जीएसजी 9 की स्थापना साल 1973 में हुई थी। यह जर्मनी की संघीय पुलिस का अहम हिस्सा है। यह टुकड़ी उस वक्त चर्चा में आ गई थी जब इसने म्यूनिख खेलों के दौरान किडनैप किए गए 11 इजराइली एथलीटों को मुक्त करा लिया था।
विज्ञापन
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
7 of 11
जेडब्ल्यू ग्रूम, (पोलैंड): जेदनोत्सका वोक्सवा ग्रूम पोलैंड की आतंकवाद निरोधक सैन्य टुकड़ी है। इसका निर्माण 13 जुलाई 1990 को हुई थी। यह पोलिस सेना की पांच उम्दा संचालन इकाईयों में से एक है। इस टुकड़ी में भर्ती होने वाले जवानों को मनोवैज्ञानिक परीक्षाओं के साथ साथ अन्य मुश्किल परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है। इस टुकड़ी के सभी लड़ाके आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में प्रशिक्षित होते हैं।
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
8 of 11
एसएसजी (पाकिस्तान): स्पेशल सर्विस ग्रुप पाकिस्तानी सेना का विशेष संचालन दल है। यह ब्रिटिश सेना की एसएएम के समतुल्य है। इसकी स्थापना 1956 में हुई थी। इस टुकड़ी के जवान प्रतिकूल हालातों में युद्ध करने, संयुक्त राष्ट्र का परंपरागत युद्ध कौशल, विदेशी आंतरिक रक्षा का कौशल के साथ साथ आतंकवाद के खिलाफ सीधी कार्यवाही करने में सक्षम होते हैं।
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
9 of 11
शाइतेत 13 (इजराइल): शाइतेत 13 इजराइली नौसेना के विशेष दल का अहम हिस्सा है। सेना की इस टुकड़ी के जवानों की तुलना अमेरिकी सेना की डेल्टा फोर्स से की जाती है। इस टुकड़ी के जवान समुद्र और जमीन दोनों जगहों पर आतंकवाद से लड़ने में पारंगत होते हैं।
दुनिया में सबसे खतरनाक हैं ये सैन्य दस्ते
10 of 11
सेस (यूनाइटेड किंगडम): द स्पेशल एअर सर्विस ब्रिटिश सेना की एक अहम टुकड़ी है। इसका गठन साल 1941 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुआ था। यह सैन्य टुकड़ी दुनियाभर की वायु सेनाओं के लिए एक उम्दा मॉडल है।
नेवी सील (यूनाइटेड स्टेट्स): संयुक्त राज्य अमेरिका की पानी, हवा और धरती पर मारक क्षमता रखने वाली टुकड़ी को नेवी सील कहा जाता है और इस टुकड़ी में सिर्फ पुरुष सदस्य ही होते हैं। ये देश की सबसे उम्दा सैन्य टुकड़ी मानी जाती है।