प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जोश से सराबोर और खचाखच भरे मेडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतवंशियों से वादा किया, मैं आपके सपनों का भारत बनाकर आपका कर्ज चुकाऊंगा।
विज्ञापन
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
2 of 16
साथ ही उन्होंने उनसे अपील की कि वे भी अपनी मातृभूमि का कर्ज चुकाने का हरसंभव प्रयास करें। मोदी ने जन भागीदारी से देश के विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
3 of 16
उन्होंने कहा कि सरकारें अकेले अपने दम पर विकास नहीं कर सकती हैं। सरकारें केवल योजनाएं ही लागू कर सकती हैं। असली विकास जन भागीदारी से होता है जैसा महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष को जन आंदोलन बनाकर किया था।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
4 of 16
हमारी सरकार ने सवा अरब भारतीयों के साथ मिलकर विकास को जन आंदोलन बनाने का बीड़ा उठाया है। भारत की बेजोड़ क्षमताओं की याद दिलाते हुए कहा कि 21वीं सदी भारत और एशिया की होगी।
विज्ञापन
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
5 of 16
18 हजार से ज्यादा अमेरिकी-भारतीयों को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने लोगों का हाथ जोड़कर, हिलाकर अभिवादन किया। साथ ही उन्होंने नवरात्रि की शुभकामना भी दी।
विज्ञापन
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
6 of 16
उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत अमेरिका में बसे मेरे प्यारे भाई बहनों से की। उन्होंने देश की प्रगति में लोगों की हिस्सेदारी का की बात कही।
विज्ञापन
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
7 of 16
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में कई महापुरुषों ने अपना बलिदान किया लेकिन महात्मा गांधी ने इस आंदोलन को जन आंदोलन में बदला। ठीक उसी प्रकार वर्तमान सरकार भी देश के विकास को जन भागीदारी से आंदोलन बनाना चाहती है।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
8 of 16
उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को देश सेवा के भाव से अपना काम पूरी ईमानदारी से करना होगा तभी यह सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि आपकी तरह ही महात्मा गांधी भी प्रवासी नागरिक थे।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
9 of 16
जनवरी 1915 में भारत वापस गए और 100 साल बाद 2015 में जब आप प्रवासी भारतीय दिवस मनाने अहमदाबाद आएं तो मातृभूमि का कर्ज चुकाने का अपनी क्षमता अनुसार काम अवश्य करें।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
10 of 16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले कार्यक्रम में हॉल के अंदर और बाहर एक जैसा उत्साह दिखाई दिया।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
11 of 16
मोदी के लगभग एक घंटे चले भाषण के दौरान लोगों के जोशीले जयकारे हर दो मिनट पर गूंजते रहे। युवाओं पर मुख्य फोकस रखते हुए मोदी ने उनका दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
12 of 16
हॉल के अंदर बैठे लोग मोदी की हर बात पर तालियां बजा रहे थे। साथ ही भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
13 of 16
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुरू होने से कई घंटे पहले से ही लोग मेडिसन स्क्वायर पहुंचना शुरू हो गए थे। अंदर जाने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। लोग मोदी की तस्वीर वाली टीशर्ट पहने और मोदी के पोस्टर लिए लाइन में खड़े थे।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
14 of 16
भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी का बेजोड़ नजारा पेश करते हुए रविवार को मेडिसन स्क्वायर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक अमेरिका सांसदों ने हिस्सा लिया।
मैडिसन में मोदी का शक्ति प्रदर्शन, देखिए तस्वीरें
15 of 16
इस मौके पर मोदी के फैंस की खासी भीड़ देखने को मिली।