रेलवे के मैन्युवल वर्क पर ठीक से काम न होने के कारण बरेली पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई और जमीन पर घिसटने लगी। अधिकारियों का अनुमान है कि नॉन इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल होने के बाद मैन्युवल वर्क पर ठीक से काम नहीं किया गया। इस कारण प्वाइंट नहीं बना और प्रयाग बरेली पैसेंजर का इंजन डिरेल हो गया। ब्यूरो/अमर उजाला/रोजा (शाहजहांपुर)।
Trending Videos
विज्ञापन
जब रेलवे ट्रैक से उतरकर जमीन पर घिसटने लगी बरेली पैसेंजर
2 of 5
प्रयाग से चलकर बरेली जाने वाली 54377 अप दोपहर करीब पौने तीन बजे शाहबाद स्टेशन पर रुकी और चार मिनट रुकने के बाद उसको एसएम ने चला दिया था। ट्रेन जैसे ही आगे बढ़ी लूप लाइन संख्या चार से मेल लाइन पर आते हुए इंजन पटरी छोड़ बैठा।
विज्ञापन
जब रेलवे ट्रैक से उतरकर जमीन पर घिसटने लगी बरेली पैसेंजर
3 of 5
देखते-देखते पूरा इंजन जमीन पर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंजन के बेपटरी होते ही कुछ डिब्बे भी असंतुलित हो गए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम थी इस कारण किसी यात्री के कोई गंभीर चोट नहीं आई।
जब रेलवे ट्रैक से उतरकर जमीन पर घिसटने लगी बरेली पैसेंजर
4 of 5
यातायात निरीक्षक ने बताया कि इस डिरेलमेंट के कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है।
जब रेलवे ट्रैक से उतरकर जमीन पर घिसटने लगी बरेली पैसेंजर
5 of 5
रेल सूत्र बताते हैं कि शाहबाद रेलवे स्टेशन का नान इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल चल रहा था इसलिए काशन मेमो और मेन्यूवल वर्क के द्वारा प्वाइंटों को बनाकर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था। इसमें लापरवाही बरतने के संकेत मिल रहे हैं। जांच जारी है। इस डिरेलमेंट में रेल का यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।