महुआ सीट से अपना भाग्य आजमा रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप 15,000 मतों से आगे। लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से 3800 मतों से आगे। बिहार के भागलपुर से अरजित 10658 मतों से चुनाव हार गये। उन्हें कांग्रेस के अजीत शर्मा ने शिकस्त दी। बिहार के अलौली (एससी) से लोजपा के पशुपति कुमार पारस राजद के चंदन कुमार से 19992 हजार मतों से पीछे। बोधगया से देवेंद्र मांझी राजद के कुमार सर्वजीत से पीछे। बिहार के बोचहां से अनिल कुमार साधू निर्दलीय उम्मीदवार बेबी कुमारी 22,000 मतों से हारे।