फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शाहजहां-मुमताज के बेपनाह इश्क की बेमिसाल निशानी ताजमहल को देखा तो देखते ही रह गए।
विज्ञापन
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
2 of 10
संगमरमरी हुस्न का जादू उनकी आंखों से होकर दिल में उतर गया। बोले, ‘दिस इज वंडरफुल, अमेजिंग, मोर स्टनिंग व्हाट आई एक्सपेक्टेड’ (यह मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा आश्चर्यजनक है)।
विज्ञापन
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
3 of 10
ताज को मंगलवार दोपहर 1.5 घंटा जी भरकर निहारने के बाद वापस जाते समय उन्होंने कहा, आई विल डेफिनेटली कम अगेन हेयर (मैं यहां फिर जरूर आउंगा)।
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
4 of 10
जुकरबर्ग बगैर किसी सुरक्षा तामझाम के आम पर्यटक की तरह ताजमहल पहुंचे। साथ उनके दोस्त भी थे।
विज्ञापन
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
5 of 10
रिजवान नाम के गाइड को साथ लिया और सीधे मुख्य मकबरे के सामने (वीआईपी सीट के पास) पहुंच गए। वहां से ताज को देखा।
विज्ञापन
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
6 of 10
मन का उत्साह चेहरे पर झलकने लगा। उन्होंने गाइड से ताज के इतिहास से लेकर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या तक के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
7 of 10
दोपहर 12 से 1:30 बजे तक ताज महल का दीदार करने के बाद जाते समय जुकरबर्ग ने गाइड रिजवान से कहा कि वे जल्द ही दोबारा आएंगे, इस बार पत्नी भी साथ होगी।ताजमहल में अंदर प्रवेश करने के बाद मुख्य मकबरे के ठीक सामने पहुंचते ही मार्क जुकरबर्ग ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं ताजमहल में हूं, यह अद्भुत जगह है, मुझे पिंच करो, ताकि यकीन हो।
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
8 of 10
इससे पहले वे दिल्ली से कार से आगरा आए। फाइव स्टार होटल अमर विलास में लंच किया।
ताजमहल में मकबरे के सामने पहुंचकर क्या बोले जुकरबर्ग?
9 of 10
अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग कोण से अलग-अलग मुद्राओ में फोटो खिंचवाए। और फिर इन्हें फेसबुक पर शेयर किया।