फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चुपचाप लाइन में खड़े हो गए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर

विज्ञापन
1 of 2
पूरे देश भर में जहां हर राजनीतिक पार्टी के लोग सत्ता में आने के बाद उसका मनचाहा उपयोग करते हैं। वहीं कुछ ऐसी मिसाल भी हैं जिनके बारे में जानकर आप उन्हें दाद देंगे। अपनी सादगी के लिए जाने वाले गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वर्तमान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का एक नया रूप देखने को मिला है। फेसबुक पर उनकी एक फोटो शेयर की जा रही है। इस फोटो में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर एक लाइन में खड़े हैं। यह लाइन एक शादी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब चुपचाप लाइन में खड़े हो गए रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर

2 of 2
यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो गई है। आईआईटी ग्रेजुएट मनोहर पर्रिकर पहले भी अपनी सादगी से सबका दिल जीत चुके हैं। मनोहर पर्रिकर इकॉनमी क्लास में ही सफर करते हैं। जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनके पास पुलिस की एस्कॉर्ट टीम भी बहुत छोटी सी थी। फेसबुक पर किरण चिटनिस ने इस फोटो को शेयर किया है। किरण के मुताबिक चिटनिस की मां अपने बचपन की दोस्त के लड़के की शादी में गई थीं। वहां पर उन्होंने देखा कि मनोहर पर्रिकर लाइन में खड़े हुए हैं। किरण की मां के मुताबिक मनोहर पर्रिकर जितनी देर भी शादी में रहे। पूरी सिक्योरिटी टीम शादी समारोह के स्‍थल से बाहर ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें