इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ समय बहुत बेहतरीन न रहे हों लेकिन उसके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिए काफी अच्छे दिन चल रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे के दौरान वह इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
2 of 15
वेस्टइंडीज दौरे के दौरान जेम्स एंडरसन ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए इयान बॉथम को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले इंग्लैंड के गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया था। बॉथम ने टेस्ट क्रिकेट में 381 विकेट झटके थे और इस रिकॉर्ड को एंडरसन ने पिछले दौरे में बना लिया।
विज्ञापन
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
3 of 15
अब जेम्स एंडरसन अपने देश में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम के साथ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। हेडिंग्ले में खेले जा रहे मैच में उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट झटकने वाले क्लब में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में शामिल होने वाले वे दुनिया के 12वें गेंदबाज हैं।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
4 of 15
जेम्स एंडरसन इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में गिने जाते है। वह इंग्लैंड की गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट झटकने के मामले में 12 गेंदबाजों में वह आठवें तेज गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
5 of 15
आइए, बात करते हैं टेस्ट में 400 से ज्यादा विकेट झटकने वाले गेंदबाजों के बारे में। 12 गेंदबाजों की इस सूची में जेम्स एंडरसन अभी सबसे नीचले पायदान पर हैं जिन्होंने अपने 104वें टेस्ट मैच में 401 विकेट झटके हैं। इसके बाद 11वें पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टली एंब्रोस जिन्होंने 98 टेस्ट में 405 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
6 of 15
टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट के क्लब में 10वें नंबर पर हैं टीम इंडिया के टर्बनेटर कहे जाने वाले फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह। हरभजन ने 101 टेस्ट मैचों से 413 विकेट झटके हैं। वह इस क्लब में और ऊपर चढ़ सकते हैं क्योंकि उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी कर ली है और बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने टेस्ट मैच में कुछ और विकेट झटक सकते हैं।
विज्ञापन
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
7 of 15
इस सूची में नौंवें नंबर पर आते हैं पाकिस्तान के स्विंग मास्टर और तेज गेंदबाज वसीम अकरम। अकरम ने 1985 से 2002 तक के अपने करियर में 104 टेस्ट मैच खेले और 414 विकेट झटके।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
8 of 15
वसीम अकरम से ऊपर हैं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शॉन पोलाक। पोलाक ने 1995 से 2008 तक के अपने टेस्ट करियर में 108 मैचों की 202 पारियों में 421 विकेट निकाले।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
9 of 15
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हेडली क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने सबसे पहले 400 विकेट झटकने का कारनामा किया था। 1973 से 1990 तक के अपने करियर में हेडली ने 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था। जिस समय उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया था उस समय यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
10 of 15
रिचर्ड हेडली के बाद 400 टेस्ट विकेट झटकने का कारनामा करने वाले दूसरे सबसे पहले गेंदबाज रहे भारत के तेज गेंदबाज कपिल देव। कपिल ने हेडली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड बनाया। कपिल ने 131 मैचों में 434 विकेट निकाले थे। इसके बाद 400 विकेट झटकने का सिलसिला चल निकला।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
11 of 15
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श इस सूची में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज हैं। वाल्श ने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट झटके। वह टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने थे।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
12 of 15
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा इस फेहरिस्त में शीर्ष 4 गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं साथ ही वह इसमें सबसे सफल तेज गेंदबाज भी हैं। इसके बाद शीर्ष 3 सफल गेंदबाजों में सभी फिरकी गेंदबाज ही हैं। मैक्ग्रा ने 124 टेस्ट मैचों में 563 विकेट निकाले।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
13 of 15
जंबो के नाम से मशहूर अनिल कुंबले इस लिस्ट के शीर्ष 3 गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1990 से 2008 तक के अपने करियर में 132 टेस्ट खेले और 619 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
14 of 15
फिरकी के जादूगर कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न इस फेहरिस्त में शीर्ष 2 गेंदबाजों में शामिल हैं। अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को ढेरों मैच जीताने वाले वॉर्न ने 145 मैचों से 708 विकेट झटके। वह सबसे पहले 700 विकेट झटकने वाले गेंदबाज बने थे।
जानिए, 400 टेस्ट विकेट झटकने वाले 12 गेंदबाजों के बारे में
15 of 15
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल गेंदबाज हैं श्रीलंका के फिरकी गेंदबाजी के जादूगर मुथैया मुरलीधरन। मुरलीधरन को अपने बेमिसाल करियर में कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन वह आगे बढ़ते गए और दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। उनके नाम 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट दर्ज है जिसे तोड़ पाना फिलहाल के लिए संभव नहीं दिखता है।