फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

Wed, 11 Mar 2015 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
लॉटरी लगने के बाद आपका जीवन सही दिशा में बढ़ेगा या फिर गलत दिशा में यह पूरी तरह आप पर ही निर्भर करता है। अगर आप सोचते हैं कि हर लॉटरी विनर खुश ही होता है तो आप गलत हैं। मिलिए कुछ ऐसे ही लॉटरी विनर से जो सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

2 of 10
गेरॉल्ड म्यूसवॉन- गेरॉल्ड म्यूसवॉन ने साल 1998 में लॉटरी में 10 मिलियन कनाडियन डॉलर जीते थे। जो भी पैसा उन्हें मिला उसे उन्होंने ड्रग्स के सेवन और पार्टियों में खर्च कर दिया। उन्होंने अपने पारिवारिक सदस्यों के लिए कार और टीवी भी खरीदे थे। उन्होंने अपना पैसा एक बिजनेस में भी लगाया लेकिन वह भी न चला। साल 2005 में उन्होंने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

3 of 10
डेविड ली एडवर्ड- साल 2001 में एक पॉवर प्ले जैकपॉट में 27 मिलियन डॉलर की इनामी राशि जीतने के बाद डेविड ने अपना सारा पैसा स्पोर्ट्स कार को खरीदने और ड्रग्स के सेवन में खर्च कर दिया। उसने खुद का निजी जेट भी खरीदा था।

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

4 of 10
लारा और रॉबर्ट ग्रिफिथ- इस कपल ने लॉटरी में 1.8 मिलियन पाउंड की इनामी राशि जीती, लेकिन इस जीत के बाद ही इनकी जीत बेतरतीब हो गई। इनकी शादी टूट के कगार पर आ गई। इन्होंने एक नया घर खरीदा, लेकिन वो आग में खाक हो गया। इस कपल ने अपना सब कुछ खो दिया।


विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

5 of 10
लुई ईसेनबर्ग- लुई ईसेनबर्ग की साल 1981 में 5 मिलियन डॉलर की लाटरी लगी थी। यह उस वक्त लॉटरी में मिलने वाली सबसे ज्यादा इनामी राशि थी। इस पैसे के बाद बल्ब बदलकर 250 डॉलर कमाने वाला एक व्यक्ति रातों रात करोड़पति बन गया। लेकिन उसकी किस्मत को शायद कुछ और मंजूर था। उसकी शादी टूटी जिसने उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया।


विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

6 of 10
माइकल कैरोल- केरोल ने यूके की नेशनल लॉटरी में उस वक्त 10 मिलियन पाउंड की इनामी राशि जीती थी जब वो मात्र 19 साल के थे। उन्होंने अपना अधिकांश पैसा पार्टियों, ड्रग्स के सेवन, आभूषणों और कारों को खरीदने में खर्च कर दिया।



विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

7 of 10
शेरॉन टिराब्सी- शेरॉन टिराब्सी ने लॉटरी में 10 मिलियन कनाडियन डॉलर की रकम प्राप्त की थी। लेकिन आज वो पाई पाई को तरस रही हैं। आखिर उनके पैसे का क्या हुआ। उन्होंने अपना सारा पैसा बेफिजूल की चीजों में खर्च कर खुद को पैसों का मोहताज कर लिया।



लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

8 of 10
कैली रोजर- कैली रोजर उस वक्त एक 16 साल की लड़की थी, जब साल 2003 में उनकी 1.9 मिलियन पाउंड की लॉटरी लगी। वो यूनाइटेड किंगडम की एकलौती लड़की थीं जिन्होंने इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी ईनामी राशि लॉटरी में जीती थी। उसने अपने सारे पैसे ड्रग्स, पार्टी और प्लास्टिक सर्जरी में उड़ा दिए। आज उसके पाल नाम मात्र को पैसे पैसे बचे हैं। कम पैसों के चलते उसने एक बार आत्महत्या की भी कोशिश की।

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

9 of 10
सुजैन मलिन्स- सुजैन ने साल 2004 में लॉटरी में 4.2 मिलियन डॉलर की राशि प्राप्त की। उसे इन पैसों से अपने कर्जे चुकाने थे और करीब अपना 1 मिलियन डॉलर का बकाया भी अदा करना था।



विज्ञापन

लॉटरी से बने करोड़पति, मगर आदतों ने बनाया कंगाल

10 of 10
विली हर्ट- विली हर्ट ने साल 1989 में 3.1 मिलियन डॉलरी की ईनामी राशि लॉटरी में प्राप्त की थी। लेकिन दो साल बाद ही वो टूट गए। ड्रग्स की गिरफ्त में आने के बाद उनका डाइवोर्स भी हो गया और उनपर हत्या का आरोप भी मढ़ा गया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें