गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद में संतों पर पखवाड़े भर पहले हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को निकाली गई अन्याय प्रतिकार यात्रा ने कोहराम मचा दिया। 50 हजार से अधिक की भीड़ को नियंत्रित कर पाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो गया। अफवाह, भगदड़, आगजनी और फायरिंग ने देखते-देखते ही शहर को किसी अनहोनी की आशंका से भर दिया।
विज्ञापन
आगजनी और बवाल के बाद ऐसी रही बनारस की सुबह
2 of 5
हालांकि मंगलवार को बनारस शहर ने दोबारा आंखे खोले, तो पिछली शाम के हंगामे को भुलाकर जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने में जुट गया। प्रशासन ने आधी रात के बाद प्रतिकार यात्रा में उपद्रव फैलाने वालों की धरपकड़ की। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और उपद्रव में शामिल छात्र नेताओं के घरों पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
आगजनी और बवाल के बाद ऐसी रही बनारस की सुबह
3 of 5
कल हुए बवाल के निशान गोदौलिया चौराहे पर अब भी बिखरे हैं। जली हुई जीप और मोटर साइकिलें अब भी मौके पर वैसे ही पड़ी हैं। हालांकि चौराहे पर लोगों की भीड़ भी जुटी।
आगजनी और बवाल के बाद ऐसी रही बनारस की सुबह
4 of 5
प्रशासन ने सोमवार की शाम गोदौलिया के आसपास के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था, हालांकि दो ही घंटे बाद कर्फ्यू हटा दिया गया।