मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को गम में डूबे देश ने भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की गई। उनके पार्थिव शरीर को राजाधानी के राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी निवास पर जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखे जाते ही उनका अंतिम दर्शन करने जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
2 of 17
इस जनसैलाब में देश की जानी मानी विशिष्ट हस्तियों के साथ आम लोग खासतौर पर बड़ी संख्या में युवा शामिल थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
3 of 17
मंगलवार को दोपहर जैसे ही वायुसेना के विशेष सुपर विमान सी 130 जे से उनका पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट पर लाया गया, लोगों के हुजूम का उमड़ना शुरू हो गया।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
4 of 17
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों सहित तमाम विशिष्ट हस्तियों ने एयरपोर्ट पर ही पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
5 of 17
इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए राजाजी मार्ग स्थित पूर्व राष्ट्रपति के सरकारी निवास पर लाया गया। यहां बेहद गमगीन माहौल में हजारों लोगों ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
6 of 17
अंतिम दर्शन के लिए जब कलाम के पार्थिव शरीर को राजाजी स्थित उनके सरकारी निवास पर लाया गया तो उन्हें श्रद्घांजलि देने वालों में आम और खास का भेद मिट गया।
विज्ञापन
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
7 of 17
पीएम मोदी ने देश की ओर से कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं संसद के दोनों सदनों में कलाम को भावभीनी श्रद्घांजलि देने के बाद कार्यवाही को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
8 of 17
भाजपा के वरष्ठि नेता एलके आडवाणी ने भी पूर्व राष्ट्रपति कलाम को अपनी श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
9 of 17
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके पार्थिव शरीर के दर्शन कर श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
10 of 17
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने भी उन्हें श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
11 of 17
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी पूर्व राष्ट्रपति कलाम के आवास पर उन्हें श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
12 of 17
कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर कलाम के देश के लिए किए गए अविस्मरणीय योगदानों के साथ उनकी सितारों जैसी शख्सियत को याद करते हुए देश की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
13 of 17
एक तरफ जहां पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित तमाम बड़ी हस्तियां उनके निवास पर गमगीम माहौल में खड़ी दिखीं, वहीं बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने भी उन्हें श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
14 of 17
राहुल गांधी, समेत बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने भी उन्हें श्रद्घांजलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
15 of 17
देश भर समेत खेल जगत ने भी डॉ कलाम को श्रद्घांजलि दी। सचिन तेंदुलकर ने भी कलाम को अपनी श्रद्घाजंलि दी।
तस्वीरें: कलाम को आखिरी सलाम
16 of 17
94 साल के भारतीय वायु सेना के इकलौते मार्शल अर्जन सिंह भी डॉ. कलाम को श्रद्घाजंलि देने पहुंचे। व्हील चेयर पर चलने वाले अर्जन सिंह डॉ. कलाम को सलाम करने के लिए अपनी चेयर से उठ खड़े हुए।