फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
1 of 13
पाकिस्तान के शहर रावलपिंडी के कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। सोमवार की रात मंदिर में भजन और पूजा पाठ का विशेष आयोजन किया गया था। (सभी तस्वीरें और रिपोर्ट शिराज हसन)
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

2 of 13
इस अवसर पर रावलपिंडी के हिंदू परिवार मंदिर में इकट्ठे हुए। उन्होंने भोजन किया और ढोल की थाप पर नाच कर खुशी व्यक्त करते रहे। इसके बाद आरती भी हुई और हांडी भी फोड़ी गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

3 of 13
कृष्ण मंदिर रावलपिंडी के तीन मंदिरों में सबसे बडा और पुराना मंदिर है।

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

4 of 13
एक अंदाजे के अनुसार रावलपिंडी शहर में हिंदू आबादी लगभग तीन से चार हजार है। हिंदू समुदाय के लोग धार्मिक त्योहार सुरक्षा कारणों से मंदिर के अंदर ही मनाते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

5 of 13
हिंदू समुदाय के जगमोहन अरोडा ने बीबीसी से बात करते हुए बताया कि मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार का आयोजन 973 से हो रहा है।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

6 of 13
यह मंदिर हिंदूओं के देवता कृष्ण के नाम से जुड़ा है। साल का सबसे बडा त्योहार कृष्ण जन्माष्टमी यहीं मनाया जाता है।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

7 of 13
जगमोहन अरोडा का कहना था कि 'इस दिन हम पूजा और खुशी व्यक्त कर कृष्ण भगवान की दुनिया में आमद का जश्न मनाते हैं।

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

8 of 13
उन्होंने कहा, 'जिस तरह कृष्ण ने बुराई के खिलाफ अच्छाई का संदेश दिया आज हम भी यही प्रतिज्ञा करते हैं कि अपने अंदर से बुराई को खत्म करेंगे।'

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

9 of 13
जगमोहन अरोडा का कहना था, "आज इस त्योहार के अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान करे कि पाकिस्तान जिस बेचैनी के दौर से गुजर रहा है इस दौर में सभी पाकिस्तानी रंग, धर्म और नस्ल से परे होकर देश के विकास के लिए काम करें।''

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

10 of 13
पंडित जय राम का कहना था, ''जब तेरा जन्म दिवस आता है, मन नाचता है, मन गाता है। आज खुशियां बांटने का दिन है।"

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

11 of 13
कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार मनाने के लिए हिंदू समुदाय की महिलाएं और बच्चे भी मंदिर में मौजूद रहे। बहुत सारी महिलाओं ने चौबीस घंटे का व्रत भी रखा था।

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

12 of 13
सुधार यंग हिंदू वेलफेयर के अध्यक्ष जगजीत भट्टी ने कहा कि हमें खुशी है कि पाकिस्तान के हिंदू अपने धार्मिक त्यौहार आजादी से मनाते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुछ इस तरह मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

13 of 13
उनका कहना था कि 'अपने वतन के लिए प्रार्थना करता हूं कि भगवान हमें बुरी नजर से बचाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें