फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

विज्ञापन
1 of 7
नेपाल में एकीकृत माओवादी पार्टी के छात्र संगठन की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगा दी। अलबत्ता, नेपाली वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

2 of 7
एकीकृत छात्र संगठन (माओवादी वैद्य गुट) के अध्यक्ष राम बहादुर मेहरा ने रविवार को बयान जारी कर नेपाल में भारतीय वाहनों के दिखाई देने पर उनको आग लगाने की धमकी दी थी। एकीकृत माओवादी छात्र संगठन का आरोप है कि भारत सरकार मधेसियों के समर्थन में नेपाल के संविधान में दखल दे रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

3 of 7
नेपाल में संविधान लागू होने के बाद वहां के हालात ठीक नहीं है। उग्र प्रदर्शन और हिंसा के चलते उत्तर प्रदेश के भारत-नेपाल वैधानिक मार्गों से सामान से लदे वाहन पिछले तीन-चार दिन से भारतीय सीमा पर खड़े हैं जिसके चलते नेपाल में जरूरी सामान की आपूर्ति ठप हो गई है।

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

4 of 7
सीओ रंजन सिंह रौतेला ने बताया कि नेपाल के छात्र नेता की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, नेपाली वाहनों के भारत में प्रवेश पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने पर ही भारतीय वाहनों के नेपाल जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

5 of 7
उधर, ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा से लगी सिमलघाट, नारायन नगर, झप्पूझाला, मेलाघाट और सिसैया एसएसबी चौकियों पर तैनात जवानों द्वारा सीमा पार जाने वाले भारतीय वाहनों पर सोमवार को रोक दिया। अलबत्ता, पैदल आने-जाने वालों को चेकिंग के बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

6 of 7
एसएसबी के सेनानायक केसी राणा ने कहा कि बनबसा में दोनों देशों के सीमावर्ती अधिकारियों की हुई बैठक में सीमा पर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है, जिसके तहत पूरी सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी के अलावा पुलिस और खुफिया विभाग भी सीमा पार और सीमा पर घटने वाली किसी भी घटना के प्रति नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में 'नो एंट्री': प्रदर्शनकारियों ने भारतीय वाहनों को आग लगाने की दी धमकी

7 of 7
भारतीय वाहनों के नेपाल में दिखाई देने पर आग लगाने की छात्र नेता की धमकी से सोमवार को भारत-नेपाल के बीच आवागमन और बनबसा बाजार का कारोबार प्रभावित रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल और देवभूमि  व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी के मुताबिक कारोबार 60 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें