फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

Tue, 29 Sep 2015 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
नाखून चबाना, सोते रहना आदि कुछ आदतें बुरी नजर आती हैं, लेकिन ये बुरी आदतें आपके लिए अच्छी भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

2 of 9
अगर आपको कॉफी पीने की लत है तो ये आपके लिए अच्छा हो सकता है। कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट अल्जाइमर, टाइप 2 डायबिटीज, लीवर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाते हैं, याद्दाश्त बढ़ाते हैं और दिल को दुरुस्त रखते हैं।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

3 of 9
कुंभकरण! ज्यादा सोने की आदत पहली नजर में गंदी आदत लगती है। लेकिन ये भी सही है कि भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म यानी पाचन संबंधी बीमारियां कम होती हैं।

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

4 of 9
आपको बार-बार शिकायत करने की आदत है तो लोगों को इस आदत से शिकायत हो सकती है। लेकिन टेक्सास यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक जेम्स पेन्नेवेकर के अध्ययन के मुताबिक जो लोग अपनी शिकायतों को हजम कर जाते हैं उनकी सेहत शिकायत करने वाले लोगों के मुकाबले काफी खराब होती है।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

5 of 9
कुछ डॉक्टरों का मानना है कि नाखून चबाने की आदत भी अच्छी साबित होती है। डॉक्टरों की मानें तो खुद के नाखून चबाते वक्त जो कीटाणु आपके मुंह में प्रवेश करते हैं वो आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले होते हैं। इससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

6 of 9
चुइंगम की चबड़ चबड़। चुइंगम खाना कई लोग बुरा मानते है लेकिन शोध कहता है कि चुइंगम चबाने से मुंह से आने वाली दुर्गंध दूर होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल के दौरान खिलाड़ियों को चुइंगम चबाते देखा होगा।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

7 of 9
उफ् कितना गंदा रहता है! लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग अस्त-व्यस्त और गंदगी से रहते हैं वो साफ-सफाई से रहने वाले लोगों के मुकाबले किसी काम को निपटाने में 36 फीसदी ज्यादा निपुण होते हैं।

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

8 of 9
ज्यादा चॉकलेट खाना अच्छा नहीं। लेकिन चॉकलेट में भरपूर मात्रा में फ्लेवनॉइड केमिकल होते हैं। जो कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों तक से बचाने में कारगर होते हैं।
विज्ञापन

8 गंदी बातें, जो आपके लिए हैं अच्छी, जानिए कैसे?

9 of 9
अगर आप ज्यादा चंचल हैं, आपको चुलबुलाने की आदत है तो आप दिन भर में अच्छी-खासी कैलोरीज भी कम कर सकते हैं। है न ये अच्छी आदत?

सोर्स-बस्टल.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें