फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे की 'स्पेशल' मार

विज्ञापन
1 of 5
रेलवे ने चुपके से यात्रियों पर एक और बोझ लाद दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सफर महंगा पड़ेगा। क्योंकि स्पेशल ट्रेनों की सभी श्रेणियों में रेलवे ने यात्रियों से ‘तत्काल’ श्रेणी का किराया वसूलना शुरू कर दिया है। शुरूआत इलाहाबाद से जम्मूतवी जाने वाली जम्मू स्पेशल से हुई है। इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में रेलवे ‘तत्काल’ का किराया वसूल रहा है। अभी आगे चलने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे इसी तर्ज पर किराया वसूलेगा।
ब्यूरो/अमर उजाला,इलाहाबाद।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे की 'स्पेशल' मार

2 of 5
फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है, लेकिन उन ट्रेनों में यात्रियों से अन्य ट्रेनों वाला ही किराया लिया जाता है। लेकिन इस बार रेलवे ने यह व्यवस्था चुपके से बदल दी है। खुद रेल कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इसी वजह से 13 अक्तूबर को इलाहाबाद से जम्मू जाने वाली गाड़ी संख्या 04113 स्पेशल के सभी यात्रियों के टिकट रेलवे ने निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे की 'स्पेशल' मार

3 of 5
साथ ही इसके स्थान पर एक दूसरी ट्रेन 04117 चलाने की घोषणा कर दी गई। इतना ही नहीं इस ट्रेन में जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया उनसे रेलवे ने ‘तत्काल’ वाला किराया वसूला। आगे आने वाले दिनों में रेलवे द्वारा इलाहाबाद से मुंबई, दिल्ली आदि के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना है। इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल ट्रेन की सभी श्रेणियों में ‘तत्काल’ कोटे का किराया लिए जाने के बाद अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे यही व्यवस्था करने जा रहा है।

स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे की 'स्पेशल' मार

4 of 5
उत्तर मध्य रेलवे के सीसीएम डॉ. डीके त्रिपाठी का कहना है कि बोर्ड के निर्देश पर ही ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमूमन देखा गया है कि अगर कोई स्पेशल ट्रेन चलती है तो एक ओर से वह फुल जाती है, जबकि दूसरे ओर से उसकी अधिकांश बर्थ खाली ही आती हैं। इस वजह से रेलवे का लंबा नुकसान झेलना पड़ता है। ‘तत्काल’ श्रेणी का किराया लेने की वजह से रेलवे का यह नुकसान काफी हद तक कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों पर रेलवे की 'स्पेशल' मार

5 of 5
रेलवे द्वारा इलाहाबाद से जम्मूतवी के लिए चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04117/04118 में ‘तत्काल’ किराया वसूले जाने की वजह से तमाम यात्रियों ने इस ट्रेन से मुंह फेर लिया है। आलम ये है कि  20, 23, 27 और 30 अक्तूबर को जाने वाली इस ट्रेन के सभी फेरों में एक-एक हजार से ज्यादा बर्थ अब भी खाली है। इस ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर और चेयर कार के कोच लगाए गए हैं। शनिवार की शाम तक 20 अक्तूबर को इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में 1071 बर्थ,  23 को 1195 बर्थ, 27 को 1359 बर्थ एवं 30 अक्तूबर को 1478 बर्थ खाली है। इन चारों तिथियों में स्लीपर, एसी टू, एसी थ्री के मुकाबले चेयर कार की ज्यादा सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें