सर्दी की छुट्टियों में अगर आप भी गोवा जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं और ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको गोवा जाने के लिए सिर्फ दिल्ली पहुंचना होगा। इसके बाद सारी जिम्मेदारी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन) आईआरसीटीसी की रहेगी। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद)
विज्ञापन
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
2 of 7
सर्दी की छुट्टियों में गोवा जाने वाली तमाम ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आईआरसीटीसी एक विशेष पैकेज लाया है। इस पैकेज के तहत दिल्ली से सर्दियों में हर सप्ताह गोवा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस दौरान फूडिंग, लॉजिंग की व्यवस्था आईआरसीटीसी की ही रहेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
3 of 7
सर्दी की छुट्टियों में गोवा जाने वाले सैलानियों की भीड़ हर साल उमड़ती है, लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन आदि न मिल पाने की वजह से काफी यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित कर देनी पड़ती है।
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
4 of 7
इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर से भी हर साल काफी तादाद में लोग क्रिसमस और नव वर्ष की छुट्टियां मनाने के लिए गोवा जाते हैं। इन सभी शहरों से गोवा के लिए सीधी ट्रेन न होने की वजह से ज्यादातर लोग दिल्ली, आगरा या झांसी से गुजरने वाली ट्रेनों में अपनी बर्थ बुक कराते हैं।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
5 of 7
यात्रियों की इन्हीं दिक्कत तो देखते हुए आईआरसीटीसी गोवा के लिए रेल टूर पैकेज लाया है। 17 नवंबर से शुरू होने वाले पांच रात छह दिन का यह पैकेज सप्ताह में एक दिन मंगलवार को संचालित होगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
6 of 7
इसके तहत दिल्ली से त्रिवेंद्रम जाने वाली 12432 राजधानी एक्सप्रेस के थ्री एसी और टू एसी में यात्रियों को कंफर्म टिकट, गोवा में तीन रात रहने के लिए होटल की व्यवस्था और सड़क यातायात शामिल है। इस पैकेज का लाभ उठाने वाले यात्रियों को आईआरसीटीसी गोवा के विशाल सन विलेज रिसार्ट, बागा बीच पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
भारतीय रेलवे लाया कमाल की सौगात, आप भी घूम आइए गोवा
7 of 7
आईआरसीटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा के मुताबिक बुकिंग आईआरसीटीसी के पोर्टल से की जा सकती है उन्होंने बताया थर्ड एसी के लिए 15844 एवं टू एसी के लिए 20944 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है।