फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की को पति में चाहिए ये खूबियां, क्या आप में हैं?

विज्ञापन
1 of 5
23 वर्षीय इंजीनियर इंदुजा पिल्लई के माता-पिता ने जब उसका प्रोफाइल शादी के लिए एक मेट्रीमोनियल साइट पर डाल दिया तो यह जानकर इंदुजा को बहुत गुस्सा आया। इंदुजा ने कहा कि वह मैरिज मैटेरियल नहीं है।

विज्ञापन

इस लड़की को पति में चाहिए ये खूबियां, क्या आप में हैं?

2 of 5
इंदुजा का कहना है वह अकेले रहती है। लोग उसे अजीब और ऐलियन कहते हैं। मैं खुद को पसंद करती हूं और अकेले घूमना पसंद है और अभी मैं शादी नहीं करना चाहती हूं। अब इससे परेशान इंदुजा ने खुद की एक वेबसाइट मैरी डॉट इंदुजा डॉट काम नाम से एक रात भर में बना डाली। इस साइट पर इंदुजा ने पूरी जानकारी दे रखी है। इंदुजा ने बताया है कि उसे कैसा लड़का चाहिए।

विज्ञापन

इस लड़की को पति में चाहिए ये खूबियां, क्या आप में हैं?

3 of 5
इंदुजा ने बताया कि उसे ऐसा लड़का चाहिए जो दुनिया देखने में रूचि रखता हो। अपने लिए कमाता हो और अपनी नौकरी से नफरत न करता हो। अपने परिवार के साथ बहुत अधिक तौर पर जुड़ा न हुआ हो। मतलब एक परिवारिक व्यक्ति न हो। उन लोगों को अतिरिक्त नंबर दिए जाएंगे जो बच्‍चों से नफरत करते हों। उन लोगों को भी वरीयता दी जाएगी। साथ ही लोगों से 30 मिनट तक बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही इंदुजा की वेबसाइट पर 2.70 लाख से ज्यादा पेज व्यू आ चुके हैं। इंदुजा को विदेशों तक से शादी के ऑफर आने लगे हैं। इस समय इंटरनेट वर्ल्ड पर यह वेबसाइट बहुत तेजी से वायरल हो रही है।

इस लड़की को पति में चाहिए ये खूबियां, क्या आप में हैं?

4 of 5
इंदुजा की वेबसाइट पर कुछ लोग उन्हें बच्चा और उसकी तरह व्यवहार करने वाला बता रहे हैं। वहीं बहुत से लोग शादी के लिए भी ऑफर दे रहे हैं। 25 लोगों ने इंदुजा से शादी के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है। पर वो इंदुजा को पसंद नहीं आए हैं। इंदुजा ने उन्हें अपनी राय बता दी है। इंदुजा ने कहा कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं है। साथ ही किसी भी तरह के रिश्ते में बंधना नहीं चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लड़की को पति में चाहिए ये खूबियां, क्या आप में हैं?

5 of 5
उसने बताया कि वह किसी ऐसे आदमी से शादी करेगी जो अपने काम को लेकर बहुत ही जोश से भरा हुआ हो। उसने कहा कि  वह किसी परिवार से शादी नहीं करना चाहती है। साथ ही मैं बच्चे भी नहीं चाहती हूं। उसने बताया कि वह लगातार आगे बढ़ना चाहती है। तमिलनाडु के सलेम में रहने वाली इंदुजा कहती है उसने वेबसाइट अपने लिए बनाई है। एक बार उसके माता-पिता यह वेबसाइट देख लेंगे तो उन्हें भी वह समझ जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें