फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

Fri, 26 Dec 2014 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सैफई
विज्ञापन
1 of 21
सैफई में पंद्रह दिवसीय रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव का शुक्रवार को शानदार आगाज हो गया।
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

2 of 21
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं सांसद जया बच्चन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद दो हजार स्कूली बच्चों ने लोकधारा कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

3 of 21
महोत्सव के मंच से इस बार राजनीतिक भाषण से परहेज किया गया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इतना जरूर कहा कि सैफई महोत्सव की आलोचना करने वालों को हमने जवाब दे दिया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक शब्द भी संबोधन नहीं किया। (तस्वीर- सैफई महोत्सव में रामगोपाल यादव और जया बच्चन)

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

4 of 21
सैफई महोत्सव की आलोचना से सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आहत दिखे। उन्होंने आलोचना करने वालों को सीख देते हुए कहा कि इस आयोजन के पीछे ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने की विचारधारा है। मुंबई-लखनऊ सहित महानगरों में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में बड़े कलाकारों को किसान, गरीब व गांव की जनता को देखने का मौका नहीं मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को यह मौका सैफई महोत्सव से मिला है।
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

5 of 21
मुलायम सिंह ने हंसते हुए अखिलेश पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री जी कहकर संबोधित किया और साफ कर दिया कि वह मुख्यमंत्री इसलिए कह रहे हैं कि अखिलेश नाराज न हो जाएं। उन्होंने कहा हमने अमिताभ बच्चन के नाम से इंटर कालेज बनवाया, लेकिन आज तक अमिताभ बच्चन इंटर कालेज देखने नहीं आ सके। कई बार अमिताभ को बुलाने के लिए मुख्यमंत्री जी से कहा चुका हूं। मुख्यमंत्री मेरा यह काम करेंगे, कब करेंगे मुझे नहीं पता। अगर शिवपाल होते तो अब तक यह काम हो जाता।
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

6 of 21
समारोह की मुख्य अतिथि सांसद जया बच्चन ने संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने कहा कि यूपी ने बड़े कलाकार दिए हैं। यहां प्रस्तुति दे रहे बच्चों में कई बच्चे बड़े कलाकार बन सकते हैं। बड़ा कलाकार बनकर वह गर्व से कहेगा मैं सैफई महोत्सव के माध्यम से यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने महोत्सव समिति को बधाई दी। इससे पहले ब्लाक मैदान में हवन-पूजन कार्यक्रम हुआ तथा सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की। (सैफई महोत्सव में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और जया बच्चन।)
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

7 of 21
उद्घाटन अवसर पर इटावा-मैनपुरी के दो हजार स्कूली बच्चों ने लोकधारा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित संस्कृति विकास मंत्री अरुण कुमारी कोरी, ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, सचिव संस्कृति विभाग अनीता सी मेश्राम, कारागार मंत्री बलराम यादव, राजनैतिक पेंशन विभाग मंत्री राजेंद्र चौधरी सहित प्रदेश सरकार के डेढ़ दर्जन मंत्री एवं आला अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही महोत्सव समिति अध्यक्ष एवं बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता, सांसद अक्षय यादव आदि उपस्थित रहे।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

8 of 21
महोत्सव में संबोधित करतीं जया बच्चन।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

9 of 21
सैफई महोत्सव में बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

10 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

11 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

12 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

13 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

14 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

15 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

16 of 21
सैफई महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

17 of 21
सैफई महोत्सव

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

18 of 21
सैफई महोत्सव

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

19 of 21
सैफई महोत्सव

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

20 of 21
सैफई महोत्सव
विज्ञापन

आहत दिखे मुलायम, सैफई महोत्सव के आगाज की तस्वीरें

21 of 21
सैफई महोत्सव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें