इंफाल में एक आईईडी ब्लास्ट में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। ब्लास्ट इतना ताकतवर था कि बस के परखच्चे तक उड़ गए। इस आईईडी ब्लास्ट में 15 लोग घायल भी हुए हैं। दुर्घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस अधिकारी मौका स्थल पर पहुंच गए हैं। इस मामले की जांच चल रही है। घायलों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है।