फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

Thu, 12 Mar 2015 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
1 of 22
इलाहाबाद कचहरी परिसर में बुधवार दोपहर झड़प के दौरान दरोगा शैलेंद्र सिंह ने वकील नबी अहमद (27) की  गोली मारकर हत्या कर दी। अदालत परिसर में साथी के कत्ल से वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। (तस्वीरें- शिव त्रिपाठी और संजय बनौधा, अमर उजाला, इलाहाबाद)
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

2 of 22
गोली चलाकर भागे दरोगा को दबोचने के लिए वकील एसएसपी दफ्तर में घुसे तो पुलिसवालों से उनका टकराव हो गया। पथराव के बीच फायरिंग होने लगी।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

3 of 22
एक सिपाही अजय नागर (28) के गले में गोली लग गई।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

4 of 22
इसके बाद कचहरी के अंदर और बाहर पुलिस तथा वकीलों के बीच संघर्ष छिड़ गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

5 of 22
आरोप है कि पुलिस ने वकीलों को अदालत परिसर में दौड़ाकर पीटा और दर्जनों गाड़ियां तोड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

6 of 22
वकील की हत्या की खबर फैली तो हाईकोर्ट के पास भी वकीलों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

7 of 22
दमकल और पुलिस की चार गाड़ियां जला दी गईं।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

8 of 22
इलाहाबाद के कचहरी में वकील की हत्या के बाद आमने-सामने आए अधिवक्ता और पुलिस के बीच घंटों गुरिल्ला युद्ध भी चला। कचहरी का मुख्य गेट खुला होने के कारण पुलिस भीतर घुस गई।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

9 of 22
कचहरी परिसर में पथराव और मारपीट के बाद कई राउंड गोलियां भी चलीं। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

10 of 22
वकीलों का आरोप है कि पुलिस जिला जज की अदालत में भी घुस गई और वहां वकीलों को पीटा गया, कुर्सियां पलट दी गईं।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

11 of 22
आरएएफ लग जाने के बाद पुलिस पीछे हटी तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

12 of 22
दोनों तरफ से उत्तेजना का आलम ये था कि कोई किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। किसी तरह से पुलिस को परिसर से बाहर भेजा गया तो अंदर और बाहर से दोनों पक्षों में पत्थर बाजी शुरू हो गई।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

13 of 22
पुलिस ने गेट पर मोर्चा जमा दिया, जिसकी वजह से वकील परिसर के भीतर रह गए। इस दौरान जिला जज ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्य न्यायाधीश को भेजी।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

14 of 22
हाईकोर्ट के आदेश पर जिला पुलिस को वापस भेजा गया और आरएएफ ने कचहरी पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसके बाद वकीलों को उनके घर भेजा गया।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

15 of 22
तोड़फोड़ और आगजनी में कचहरी गेट पर खड़ी पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी की स्विफ्ट कार फूंक दी गई।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

16 of 22
कुछ दूरी पर खड़ी पूर्व अध्यक्ष केबी तिवारी की मारुति 800 कार भी आग के हवाले कर दी गई। दर्जनों दो पहिया वाहनों को भी तोड़कर पलट दिया गया।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

17 of 22
जिला अदालत में वकील नबी अहमद की गोली मारकर हत्या की खबर से वकील तो भड़के ही, नबी के गांव औद्योगिक क्षेत्र के हल्दी खुर्द में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग पहले करछना में चक्काजाम करने पहुंचे मगर वहां वकीलों ने पहले ही जाम लगा रखा था।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

18 of 22
इसके बाद लोगों ने इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग स्थित रामपुर बाजार में जाम लगाकर पुलिस बूथ पर हमला कर दिया। बूथ में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

19 of 22
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी लोगों का टकराव हुआ। फिर जमकर पथराव के बाद साथी गाड़ियां तोड़ दी गई। पुलिस ने भी लाठियां भांजी।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

20 of 22
बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा तब दो घंटे बाद जाम खत्म हो सका।

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

21 of 22
कचहरी परिसर में दिनदहाड़े अधिवक्ता नबी अहमद की हत्या से प्रदेश भर के वकीलों में आक्रोश है। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई और बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में वकीलों की हड़ताल की घोषणा की है।
विज्ञापन

तस्वीरें: वकील की हत्या के बाद बवाल, आज यूपी में हड़ताल

22 of 22
बार कौंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष आईके चतुर्वेदी ने कहा कि अभी सिर्फ एक दिन हड़ताल का आह्वान किया गया है। बृहस्पतिवार को पुन: बैठक कर स्थितियों की समीक्षा की जाएगी, इसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें