बिजनौर में विस्फोट होने के बाद फरार आतंकियों को किसी का जरा भी डर नहीं था। सीसी कैमरे में कैद आतंकियों की सीसी फुटेज देखने के बाद यह सब बात सामने आईं हैं।
विज्ञापन
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
2 of 8
मुख्य बाजार की ओर से झुलसा आतंकवादी अपने एक साथी के साथ रिक्शे में सवार
होकर मुख्य डाकघर चौराहे के पास डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा, दोनों
क्लीनिक के अंदर गए।
विज्ञापन
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
3 of 8
क्लीनिक से आगे निकलते ही दूसरे साथी ने उसे आवाज देकर रोका। दोनों ने आपस
में बात की। झुलसा आतंकवादी क्लीनिक के अंदर रहा। आतंकियों की संख्या तीन
हो गई।
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
4 of 8
शंभू दयाल चौक की ओर से आतंकी एजाजुद्दीन पैदल मुख्य डाकघर की ओर आता है। उसकी शर्ट पैंट से बाहर निकली थी। बायां हाथ पेंट की बेल्ट पर था, जैसे किसी शस्त्र को छिपा रहा हो।
विज्ञापन
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
5 of 8
एक आतंकी क्लीनिक से निकलकर पैदल लंगड़ाता हुआ घंटाघर बाजार की ओर गया। एजाजुद्दीन दुकान के बाहर खड़ा हो गया। बाजार की ओर गया आतंकी एक दूसरे आतंकी के साथ लौट आता है। आतंकियों की संख्या अब चार हो गई।
विज्ञापन
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
6 of 8
बहनों ने पूछताछ में बताया कि आतंकी भागने से पहले इन्हें विस्फोटक, दो पिस्टल, बम, कुछ पैसे और अन्य सामान सौंप कर गए थे, जिसे उन्होंने फेंक दिया। पूरे इलाके को सील कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
गर्मी में शॉल ओढ़कर भागे आतंकी, देखें तस्वीरें
7 of 8
एक आतंकी दूसरी दुकान में चादर खरीदने गया। चादर देने के बाद ये आतंकी पैदल दुकान से निकला। क्लीनिक के बाहर खड़े तीन आतंकवादी शंभू दयाल चौराहे की ओर मुंह कर किसी के आने का इंतजार करते रहे।
झुलसा आतंकी चादर ओढ़कर एक साथी के साथ बाहर आया। बाइक पर एक साथी ने उस सहित एक और आतंकी को बैठाया और डाकघर की ओर चल दिए। बाकी तीन आतंकी पैदल मुख्य डाकघर की ओर चले गए। इसके बाद किसी को आतंकियों के बारे में कुछ पता नहीं है।