फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

Wed, 18 Mar 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 10
ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे में हीलाहवाली और अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को कर्वी में तहसील दिवस में पहुंचे किसानों की भीड़ देखकर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। महिलाओं और पुरुषों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

2 of 10
खींचतान में कई महिलाओं के कपड़े तक फट गए। पुलिस के ऐसे सुलूक से बाद में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों आक्रोशित किसानों ने एकजुट होकर हाइवे जामकर दिया और वाहनों में पथराव किया। एक महिला सिपाही को आक्रोशित महिलाओं ने थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

3 of 10
कर्वी में तहसील दिवस का आयोजन था। करीब बारह बजे बुंदेलखंड किसान यूनियन के प्रभारी अनिल कुमार शास्त्री की अगुवाई में अहिरनपुरवा, सगवारा, भैसोंधा आदि के तमाम किसान यहां पहुंचे। आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर लेखपाल पैसे मांग रहे हैं।

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

4 of 10
इन लोगों को वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से रोका तो हल्ला मचने लगा। तहसीलदार अशोक कुमार ने यूनियन प्रभारी से मांगों को लिखित में देकर चले जाने को कहा।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

5 of 10
इसी दौरान वार्ड दो की सभासद संतोषिया देवी भी महिलाओं को लेकर वहां पहुंच गईं। महिलाओं की भारी संख्या की वजह से इन्हें भी अंदर जाने से रोका गया।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

6 of 10
इस दौरान महिलाएं नहीं मानीं तो पुलिसकर्मियों ने इनको खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक जन संगठन की कमांडर अफसाना भी वहां महिलाओं को लेकर पहुंचीं। इन महिलाओं की शिकायत थी कि अतिवृष्टि पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

7 of 10
अफसाना काफी महिलाओं को लेकर तहसील दिवस हाल में घुस गई। कोतवाल केपी दुबे ने रोका तो अफसाना उनसे भिड़ गईं। वाद विवाद गाली गलौज तक जा पहुंचा। एसडीएम नरेंद्र सिंह और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज ने मामले को निपटाने की कोशिश की पर न तो कोतवाल पीछे हटे और न अफसाना चुप हुईं।

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

8 of 10
बताया जाता है कि अफसाना ने कोतवाल की कालर पकड़नी चाही, जिस पर वह उत्तेजित हो गए। वह जीप में बैठकर कोतवाली चले गए। थोड़ी देर बाद महिला सिपाहियों के साथ आए और अफसाना की गिरफ्तारी को कहा तो भीड़ उत्तेजित हो गई। नारेबाजी और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

9 of 10
महिला पुलिसकर्मी अफसाना को पकड़ने लगी तो कुछ उपद्रवियों ने मारपीट कर दी। इस पर पुलिसकर्मियों के सब्र टूटा और फिर जो मिला उसे लाठियों से पीट दिया। लात-घूसे भी चले। इससे कई महिलाएं चुटहिल हुईं और उनके कपड़े फट गए। अफसाना और दो अन्य युवकों को पुलिस जीप में कोतवाली ले गई। उधर, भीड़ और उग्र हो गई।
विज्ञापन

गुलाबी गैंग-पुलिस में बवाल, कई महिलाओं के फटे कपड़े

10 of 10
भाकपा नेता अमित यादव की अगुवाई में ये लोग हाइवे पर बैठ गए। सैकड़ों किसानों ने जाम लगा दिया और डीएम को बुलाने की मांग की। किंतु एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया और बैठकर बात करने के आश्वासन पर सभी जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें