कानपुर में पनकी साइट नंबर वन स्थित एक फैक्ट्री का ब्वायलर मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाके के साथ फट गया। इस भीषण हादसे में 15 कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए। इसमें सुभाष नाम के युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यूपी: फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, दर्दनाक तस्वीरें
2 of 6
धमाका इतना जबरदस्त था कि ब्वायलर और छत पर पड़ी टीन के परखच्चे दो सौ मीटर दूर जाकर गिरे। धमाके से आसपास की कुछ फैक्ट्रियों की खिड़कियों के शीशे तक बिखर गए।
विज्ञापन
यूपी: फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, दर्दनाक तस्वीरें
3 of 6
धमाके से करीब एक किमी के दायरे के लोगों में हड़कंप मच गई। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी चीखते हुए बाहर भागे। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बताया कि रूम में रखे दर्जनों हेलमेट टूटकर बिखर गए। ब्वायलर के भी टुकड़े दूर तक गए। कई कर्मचारी तो इन्हीं से घायल हुए हैं। धमाके से फैक्ट्री की दीवारों में भी दरारें पड़ गईं।
यूपी: फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, दर्दनाक तस्वीरें
4 of 6
वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
यूपी: फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका, दर्दनाक तस्वीरें
5 of 6
फैक्ट्री मैनेजर रवींद्र यादव ने सभी घायलों को एंबुलेंस, कार और टेंपो की मदद से हैलट पहुंचाया लेकिन यहां की अव्यवस्था और लापरवाही को देखते हुए सभी को स्वरूप नगर के मधुराज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुभाष को आईसीयू में भर्ती कराया गया है।