डाऊन टाऊन श्रीनगर के सीकी डफर इलाके में सीआरपीएफ कैंप के नजदीक ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। इस हमले में 2 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सीआरपीएफ प्रवक्ता के ए के झा के अनुसार आतंकियों ने ग्रेनेड हमला सीआरपीएफ के 161 बटालिन को निशाना बना कर किया लेकिन वो सड़के के किनारे ही फट गया। धमाके में गाड़ियों को नुकसान हुआ है।