फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए यह साल बतौर कप्तान बेहद शानदार रहा। अब साल 2015 के जाते-जाते उनके खाते में एक और बड़ी उपलब्धि आई है।
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

2 of 7
अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार 2 टेस्ट सीरीज जिताने वाले विराट कोहली ने इस अनोखे रेस में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह को हराया ही साथ ही फुटबॉल के सुपर स्टार्स लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अलावा रोजर फेडरर और सानिया मिर्जा को भी पीछे छोड़ दिया। वह साल 2015 के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

3 of 7
विराट कोहली 2015 में भारत में गूगल पर सर्च किए गए सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। सर्च इंजन गूगल ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी की, जिसके टॉप-टेन लिस्ट में पहले पायदान पर हैं कोहली। कोहली के बाद भारत में दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए गए खिलाड़ी कोई क्रिकेटर नहीं है।

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

4 of 7
विराट कोहली के बाद गूगल पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी के रूप में दूसरे स्थान पर हैं फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सचिन तेंदुलकर को लोकप्रियता कायम है और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

5 of 7
विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान के रूप में आंका जा रहा है। तो जाहिर है कि दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता होगी। यहां भी दोनों के बीच जोरदार टक्कर रही लेकिन धोनी कोहली से पिछड़ गए। धोनी भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

6 of 7
भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों के मामले में पांचवें स्थान पर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, छठे स्थान पर टेनिस के सुपर स्टार रहे रोजर फेडरर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान कोहली ने अपने नाम किया एक और विराट 'खिताब'

7 of 7
भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ियों के मामले में सातवें स्थान पर भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा, आठवें पायदान पर उनके साथी रोहित शर्मा, नौंवें स्थान पर युवराज सिंह और 10वें पायदान पर नोवाक जोकोविच हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें