नागालैंड के दीमापुर सेंट्रल जेल से रेप के आरोपी को निकाल कर मौत के घाट उतारने और चौराहे पर टांगने की घटना को लेकर दीमापुर के एसपी मेरेन जमीर ने कहा है कि वे भीड़ पर पुलिस फोर्स का इस्तेमाल नहीं कर सके, क्योंकि सामने स्कूल और कॉलेज ड्रेस पहने लड़कियां थीं। (फोटो: साभार- डेलीमेल)
विज्ञापन
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
2 of 7
इस घटना के एक दिन बाद ही नागालैंड के गृह सचिव सेंटियांगर इंचेन ने कहा कि जमीर और डिप्टी कमिश्नर वेजोप केन्ये को संस्पेंड कर दिया गया। शनिवार को दीमापुर सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
3 of 7
जिस 35 साल के रेप के आरोपी को भीड़ ने मौत के घाट उतारा था, उसका नाम सयेद शरीफ खान था। पुलिस का कहना है कि वह बांग्लादेशी युवक था, जो गैर-कानूनी तरीके से नागालैंड में रह रहा था। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
4 of 7
जमीर के अनुसार, शुरुआत में जब भीड़ कम थी, तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई थी, लेकिन कुछ समय बाद बड़ी तादात में लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
5 of 7
जमीर ने कहा कि भीड़ उनके ऊपर पत्थर फेंकने लगी, जिसके जवाब में हवाई फायर किए गए और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। भीड़ में आगे की तरफ बहुत सारी स्कूल और कॉलेज ड्रेस पहने लड़कियां थीं, जिसके चलते पुलिस फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
6 of 7
भीड़ ने दीमापुर सेंट्रल जेल से रेप के आरोपी को बाहर निकाला और करीब 7 किलोमीटर तक घसीटा। घसीटते समय उसे खूब मारा भी गया, जिसके चलते चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। भीड़ ने आरोपी की मौत के बाद उसे चौराहे पर टांग दिया था।
बलात्कारी को मारकर टांगने वाली भीड़ में लड़कियां थीं आगे
7 of 7
खान पर एक कॉलेज स्टूडेंट से एक बार जंगल में और दूसरी बार होटल ले जाकर रेप करने का आरोप था। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लड़की आरोपी के साथ होटल में आती और जाती दिखी है, जिसने इस केस में सवालिया निशान लगा दिया है।