उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में चरथावल कस्बे के मोहल्ला पीरगान के एक मकान में सिलेंडर फटने से हुए विस्फोट में एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मकान में ही रखे पटाखों ने धमाके के साथ पूरा मकान उड़ा दिया।
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें
2 of 5
हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत के चलते
मेरठ रेफर किया गया है। सैकड़ों की भीड़ ने लोगों को मकान से बाहर निकाला।
अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। विस्फोट की घटना से कसबे
में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें
3 of 5
मोहल्ला पीरगान निवासी शराफत पुत्र सद्दीक के मकान में रविवार दोपहर करीब एक बजे यह भीषण हादसा हुआ। घर की महिला यासमीन (45) गैस पर खाना बना रही थी कि गैस लीकेज होने पर सिलेंडर ने आग पकड़ ली। मकान में बने हुए भारी मात्रा में पटाखे भी रखे थे।
यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें
4 of 5
आग ने जल्द विकराल रूप धारण कर लिया और पटाखों को भी चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने से पटाखों में विस्फोट होने लगे। विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि पूरा मकान उड़ गया। मकान के अंदर मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत मलबे में दबे परिजनों को बाहर निकालकर कस्बे में सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया।
यूपी के मुजफ्फरनगर में सिलेंडर में ब्लास्ट, 4 की मौत, तस्वीरें
5 of 5
सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान 45 वर्षीय यासमीन पत्नी नसीम, समर (2) पुत्र नसीम, आलिया (2) पुत्री शराफत और इसके छोटे भाई एक वर्षीय आहिल की मौत हो गई। घायलों में रुड़की से आए रिश्तेदार आसिफ को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय से मेरठ रेफर कर दिया गया। इसराना भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।