जर्मनी दौरे पर पीएम मोदी बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आए। ये आप इन तस्वीरों को देख कर समझ गए होंगे। इस दौरान उन्होंने ब्रांड 'इंडिया' का जमकर प्रमोशन किया।
विज्ञापन
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
2 of 24
जर्मनी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे नए भारत में निवेश करें, क्योंकि भारत अब बदल चुका है।
विज्ञापन
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
3 of 24
मोदी ने कहा कि भारत को विनिर्माण का वैश्विक हब बनाने में जो भी नियम या विनियम आडे़ आएंगे, उनमें कारोबारी माहौल के मुताबिक सुधार कर लिया जाएगा।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
4 of 24
प्रधानमंत्री ने दुनिया भर के देशों को भारत आने का आह्वान करते हुए कहा कि वे हमारे देश आएं और तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
5 of 24
प्रधानमंत्री मोदी कहा कि जर्मनी ही नहीं पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, क्योंकि भारत की युवा आबादी और उसकी मांग पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
6 of 24
जर्मनी के शीर्ष कारोबारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पुरानी धारणाओं पर न जाएं और भारत आएं और माहौल में आए बेहतर बदलाव को महसूस करें।
विज्ञापन
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
7 of 24
हनोवर मेले में आयोजित भारत-जर्मन कारोबार सम्मेलन में पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान अपनी 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए विदेशी निवेशकों को जमकर लुभाने की कोशिश की। इससे पहले उन्होंने जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल के साथ मेले में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
8 of 24
मोदी ने कहा, 'भारत अब बदल चुका है। हमारी नियामक व्यवस्था बेहद पारदर्शी, जवाबदेह और स्थिर है। हम इस मामले में दीर्घकालिक और दूरदर्शी नजरिया रखते हैं। मेरी सलाह यही है कि आप भारत आएं और देश के बदली हुए विनियामक माहौल को महसूस करें। कृपया इस मामले में पुरानी धारणाओं पर यकीन न करें।'
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
9 of 24
पीएम ने कहा कि मेक इन इंडिया एक जरूरत है। हमें यकीन है कि भारत को दुनिया का विनिर्माण हब बनाने वाला हमारा सफर अब थम नहीं सकता। जिसमें हमारे अपने नियम और विनियम आडे़ नहीं आएंगे। इस सफर में जो भी गड़बड़ियां होंगी उन्हें सुधार लिया जाएगा।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
10 of 24
पीएम ने कहा उनकी सरकार ने देश में कारोबार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाएं हैं। जिसमें जटिल प्रक्रियाओं को आसान करना, नियमों और प्रारूपों में ढील देना भी शामिल है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
11 of 24
मोदी ने आगे कहा कि एफडीआई बेहद अहम है। जब तक हम प्रतिस्पर्द्धात्मक कारोबारी माहौल नहीं विकसित करेंगे, तब तक एफडीआई देश में नहीं आएगा।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
12 of 24
भारतीय पवेलियन का उद्घाटन करते वक्त जर्मन चांसलर मर्केल के साथ पीएम मोदी 'चाय पे चर्चा' की।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
13 of 24
जर्मन चांसलर मर्केल ने इस दौरान कहा कि जर्मनी भारत के साथ मजबूत रिश्ते बनाने को तैयार है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
14 of 24
प्रधानमंत्री मोदी कहा कि हनोवर मेला निश्चित तौर पर हमारे रिश्तों के लिहाज से एक नया अध्याय साबित होगा।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
15 of 24
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशकों का आह्वान करते हुए कहा कि हम आपको यकीन दिलाते हैं कि जर्मनी की भागीदारी को और बढ़ावा देने के लिए तैयार हैं।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
16 of 24
प्रधानमंत्री ने ट्रेड फेयर में जर्मन चांसलर अंगेला मार्केल के साथ चाय की चुस्कियों संग चर्चा भी की। पीएम ने कहा, दुनिया की सभी प्रकार की रेटिंग एजेंसियां कह रही हैं कि भारत
दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
17 of 24
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति को याद करते हुए कहा कि इस समय पूरी दुनिया भारत की युवा आबादी की ओर नजरें गड़ाए हुए है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
18 of 24
हनोवर में पीएम मोदी जिस मंच पर बैठे थे, उसके पीछे मेक इन इंडिया का लोगो बना था। मोदी ने चुटकी ली कि अपने शहर में हमारे शेरों को घूमने की इजाजत देने का शुक्रिया।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
19 of 24
इस दौरान जर्मनी की चांसलर मर्केल ने कहा कि भारत ने प्रदर्शनी में जो दिखाया है वह उससे काफी प्रभावित हैं।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
20 of 24
जर्मनी की चांसलर ने कहा, "भारत ऐसा देश है जहां काफी युवा आबादी है। मेरा देश भारत के साथ एक नजदीकी भागीदारी का प्रयास कर रहा है।"
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
21 of 24
एंगेला मार्केल ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि इस प्रदर्शनी से हमारे संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ेगा।
मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि जर्मनी इस भागीदारी का विकास करने को तैयार
है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
22 of 24
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में जल, कचरा और शहरी विकास के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए जर्मन तकनीक का इस्तेमाल कर सकता है।
PICS: जर्मनी में मोदी ने कुछ ऐसे किया ब्रांड 'इंडिया' का प्रमोशन
23 of 24
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का आलम जर्मनी में कैसा था ये आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। जहां फैंस ने मोदी और हनोवर के मेयर के साथ फोटो खिंचाई।