इन दिनों बाढ़ ने देश-दुनिया में कहर मचा रखा है। भारत में मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं तो चीन से लेकर पाकिस्तान में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में गंगा और यमुना का जलस्तर बढने की वजह से लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीर खुद बयान कर रही है नदियों के बढ़े हुए जलस्तर की वजह से अपना इलाका छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
2 of 17
ये तस्वीर भी संगमनगरी इलाहाबाद की है, जहां घाटों पर जल स्तर बढ़ जाने की वजह से पण्डा लोग अपना-अपना सामान हटा रहे हैं ताकि बाढ़ की वजह से उन्हें ज्यादा नुकसान न हो।
विज्ञापन
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
3 of 17
ये तस्वीर है चीन के हुबई प्रांत के हुवान की है, जहां बाढ़ ने लोगों को परेशान कर रखा है।ये शख्स जो इस तस्वीर में दिख रहा है वो साइकिल चला रहा है जिसमें आगे का पहिया लापता है। उसने ऐसा इसलिए किया है ताकि उस वो बाढ़ के पानी से आसानी से निकल सके।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
4 of 17
ये तस्वीर पाकिस्तान के पेशावर की है, जहां बाढ़स की वजह से ट्रांसपोर्टेशन की सारी व्यवस्था चरमरा गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए सेना को तैनात कर दिया गया है। लगभग 2,85,000 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
5 of 17
ये तस्वीर पाकिस्तान के राजनपुर की है। जहां महिलाएं अपना परिवार लेकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रही हैं।
विज्ञापन
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
6 of 17
ये तस्वीर चीन के हुबई प्रांत की है जहां एक महिला की कार एक टनल में फंस गई जब वो इसे पार करने की कोशिश कर रही थी। चीन में भारी बारिश की वजह से मूलभूत व्यवस्थाएं चरमरा गईं है।
विज्ञापन
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
7 of 17
ये देखिए बाढ़ के पानी से बचने के लिए कितना खतरा मोल लेकर अपनी मंजिल तय करने की ओर हैं। तस्वीर चीन की है जहां निवासी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी जीने के लिए इस तरह से आने जाने को मजबूर हैं।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
8 of 17
ये तस्वीर भी चीन के हुवान प्रांत की है, जहां भारी बारिश के दौरान एक पुरुष महिला को अपनी पीठ पर लेकर चल रहा है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
9 of 17
ये तस्वीर कश्मीर के पुलवामा की है, जहां लोगों ने अपने गांव वाले चंदरी नदी को पार करने के लिए लकड़ी के बने हुए पुल का सहारा ले रहे हैं। क्षेत्र के कई पुल और रास्ते भारी बाढ़ की वजह से बह गए हैं।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
10 of 17
तस्वीर म्यांमार की जहां के क्वलिन इलाके की है जहां भारी बारिश की वजह से 20 हजार एकड़ से ज्यादा के चावल की खेती बरबाद हो गई। भारी बारिश की वजह से यहां 8 लोगों की मौत हो गई। इस बारिश की वजह से सैकड़ों गांव भी तबाह हो गए।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
11 of 17
ये तस्वीर श्रीनगर की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि एक युवक बाढ़ की वजह से डूबे हुए घर में जा रहा है। यहां भारी बारिश के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
12 of 17
ये तस्वीर भी म्यांमार की है जहां एक महिला अपने बाढ़ ग्रस्त गांव से बाहर निकलने के लिए सड़क पर आई तो उसे कमर से ऊपर पानी मिला, लेकिन फिर भी वो आगे बढ़ती जा रही है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
13 of 17
तस्वीर श्रीनगर से। साइकिल पर सवार युवक को अपने घर जाने की कितनी जल्दी है, लेकिन जल्दी का ये सफर काफी मुश्किलों भरा है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
14 of 17
भारी बारिश की वजह से श्रीनगर निवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बारिश की वजह से गली मोहल्लों में पानी भर गया है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
15 of 17
तस्वीर चीन के झेजिआंग प्रांत के झिन्हुआ की है जहां भारी बारिश के दौरान टनल में पति पत्नी फंस गए। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी को पीठ पर बैठा कर ले जा रहा है।
बाढ़ ने मचाया कहर, देखें तबाही की 17 तस्वीरें
16 of 17
मध्य प्रदेश में बाढ़ की हालात से कौन अंजान है? उज्जैन में हुई भारी बारिश से जहां महाकाल तक डूब गए थे, वहीं और भी बहुत से इलाके जलमग्न हो गए।