फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत

Fri, 28 Nov 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में लखीमपुर खीरी के पलिया-चंदनचौकी सड़क मार्ग पर पुरैना गांव के पास पोंगरा नाले में डनलप (भैंसा गाड़ी) गिरने से दशहरा मेला देखकर लौट रहे थारू जनजाति के पांच बच्चों की डूबकर मौत हो गई, जबकि पांच बच्चे बचा लिए गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत

2 of 5
पुलिस के मुताबिक ग्राम सूरमा निवासी गंगाराम अपनी तीन पोतियों सनमती (14), निर्मला (8) और मृचला (6) के अलावा करीना (14), फूला (13), संजय (15), रूप सिंह (11), रिया (7), रुचि (5) और एक अन्य बालिका समेत दस बच्चों को बुधवार शाम चंदनचौकी कस्बे में दशहरा मेला दिखाने ले गए थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत

3 of 5
रावण वध और नाटक-नौटंकी देखने के बाद रात करीब दो बजे सभी लोग डनलप से घर लौट रहे थे। डनलप गांव का ही रामकुमार सिंह चला रहा था। रात करीब तीन बजे भैंसों को पोंगरा नाले में पानी पिलाने के लिए रामकुमार ने डनलप को सड़क से नीचे उतारा।

तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत

4 of 5
पानी पीने के बाद मुड़ते वक्त भैंसे बिदक गए और पूरा डनलप नाले में गिर गया। डनलप सवार सभी लोग नाले में डूबने लगे। रामकुमार और गंगाराम ने जैसे-तैसे खुद को संभाला और बच्चों को डूबने से बचाने की कोशिश करने लगे। दोनों ने चीख-पुकार मचाई। आवाजें सुनकर पास रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: भैंसों के बिदकने से हादसा, 5 बच्चों की मौत

5 of 5
ग्रामीणों की मदद से गंगाराम की एक पोती सनमती, रूप सिंह, रिया और रुचि समेत पांच बच्चे बचा लिए गए। इस दौरान संजय, करीना, निर्मला, मृचला और फूला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम एसपी सिंह और सीओ मारकंडेय प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें